Ranveer Singh अब बनेंगे भगवान शिव, 'द इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा' पर 3 पार्ट में बन रही फिल्म, जानिए सब
Updated on
12-05-2026
'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' जैसी रिकॉर्डतोड़ और ब्वलॉकबस्टर फिल्में देने के बाद रणवीर सिंह की निकल पड़ी है। जहां आदित्य धर अब एक्टर के साथ एक और बड़ी फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं, वहीं रणवीर के हाथ अब एक और बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। वह अब फिल्मी पर्दे पर भगवान शिव का किरदार निभाते आएंगे। वह मशहूर लेखक अमीश त्रिपाठी की पॉपुलर किताब The Immortals of Meluha पर बन रही ट्रिलॉजी में काम करेंगे। इसे बिरला स्टूडियोज बना रहा है और रणवीर सिंह ने इसी प्रोजेक्ट को लेकर प्रोडक्शन हाउस के साथ हाथ मिलाया है। यहां जानिए हर डिटेल, जो अभी तक सामने आई है।रणवीर सिंह ने खरीदे 'द इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा' के राइट्स
'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की बंपर सक्सेस के बाद से ही फैंस रणवीर सिंह के अगले प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वो जानना चाहते हैं कि आखिर एक्टर अब क्या ऐसा प्रोजेक्ट करेंगे, जो 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' को भी टक्कर दे। वैसे, कई प्रोजेक्ट्स को लेकर रणवीर सिंह के नाम की चर्चा कई दिनों से चल रही है। अब खबर है कि रणवीर ने The Immmortals of Meluha के राइट्स खरीद लिए हैं। वह इस फिल्म को अपने प्रोडक्शन हाउस 'मां कसम फिल्म्स' के बैनर तले बनाने वाले हैं।तीन भाग में बनेगी फिल्म, स्क्रीनप्ले पर चल रहा काम
'पिंकविला' की रिपोर्ट के मुताबिक, राइटर अमीश त्रिपाठी की 'द इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा' फिलहाल डेवलमेंटल स्टेज में है। इसकी कहानी को फिल्मी पर्दे पर भव्यता से दिकाने के लिए रणवीर सिंह ने बिरला स्टूडियोज के साथ हाथ मिलाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक सोर्स ने इस फिल्म की पुष्टि करते हुए बताया, 'रणवीर लंबे समय से मेलुहा को बड़े पर्दे पर लाने के लिए एक्साइटेड थे। हाल ही में राइट्स लिए गए और अभी प्रोजेक्ट डेवलपमेंटल स्टेज में है। मेकर्स इसे लॉन्ग टर्म सिनेमैटिक यूनिवर्स बनाने के बारे में सोच रहे हैं। उनकी प्लानिंग है कि मेलुहा की कहानी तीन भागों में सुनाई जाए।'2028 में पहले पार्ट की शूटिंग, रणवीर सिंह शिव के रोल में फाइनल
सोर्स ने आगे बताया कि प्रोजेक्ट की राइटिंग का काम शुरू हो चुका है। टीम स्क्रीनप्ले लिखने और इस पौराणिक किताब की दुनिया को क्रिएट करने पर काम कर रही है। पहले पार्ट की शूटिंग साल 2028 में शुरू होने की उम्मीद है। सोर्स ने यह भी बताया कि The Immortals of Meluha पर बन रही ट्रिलॉजी में रणवीर सिंह ही भगवान शिव का किरदार निभाएंगे, जबकि अन्य कलाकारों की कास्टिंग की जाएगी।रणवीर ने राइट्स के लिए चुकाई मोटी रकम
फिल्म को डायरेक्ट कौन करेगा? इस बारे में सोर्स ने बताया कि डायरेक्टर को तभी फाइनल किया जाएगा, जब स्क्रीनप्ले का काम एक निश्चित स्तर पर पहुंच जाएगा। फिलहाल, पूरा ध्यान स्क्रीनप्ले डेवलप करने पर है। बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह ने 'द इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा' के राइट्स लेने के लिए भारी-भरकम रकम चुकाई है, जिसे फिलहाल सीक्रेट रखा गया है।पहले आदित्य धर की फिल्म शूट करेंगे रणवीर, 'प्रलय' भी लाइन में
अब रणवीर सिंह इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने से पहले आदित्य धर की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। इसकी शूटिंग साल 2027 से शुरू होगी। फिलहाल, फिल्म के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। आदित्य धर की नई फिल्म के अलावा रणवीर 'प्रलय' में भी नजर आएंगे, जो जय मेहता की फिल्म है। इसी शूटिंग अगस्त 2026 में शुरू होने की उम्मीद है।क्या है 'द इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा' की कहानी?
'द इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा' भगवान शिव पर लिखी अमीश त्रिपाठी की ट्रिलॉजी की पहली किताब है। इसकी कहानी 1900 ईसा पूर्व के सिंधु घाटी सभ्यता यानी मेलुहा पर आधारित है। यह एक काल्पनिक काहनी है, जिसमें शिव को एक साधारण इंसान के रूप में दिखाया गया है, पर उनके कर्म उन्हें महादेव बना देते हैं।
अन्य महत्वपुर्ण खबरें