पितृपक्ष मेला 2026: 23000 रुपये में घर बैठे कीजिए गयाजी में पुरखों का पिंडदान, पेन ड्राइव में मिलेगा पूरे कर्मकांड का फुटेज
Updated on
17-09-2026
गयाजी: बिहार पर्यटन निगम ने वैसे लोगों के लिए बड़ी सुविधा दी है जो दूर देश में रहते हैं या फिर गयाजी आकर पुरखों का पिंडदान करने में असमर्थ हैं। बिहार सरकार ने ऐसे लोगों के लिए ई पिंडदान की व्यवस्था की है। इसका एक अलग पैकेज ही बनाया गया है। इस पैकेज में आपको मामूली रकम देनी है और गयाजी में पंडा जी आपके पुरखों का पिंडदान विधि विधान के साथ कर देंगे।पितृपक्ष मेला 2026 में ई पिंडदान की सुविधा
बिहार राज्य पर्यटन निगम ने ई पिंडदान के पैकेज की कीमत 23,000 रुपये रखी है। इस पैकेज में पिंडदान से जुड़े संपूर्ण कर्मकांड आपके नाम से गयाजी के पंडा जी कराएंगे। इसके लिए आपको गयाजी आने की जरूरत भी नहीं है। इस बड़े और महत्वपूरण धार्मिक अनुष्ठान की बकायदा वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी। फिर इस वीडियो को पेन ड्राइव में डाला जाएगा। इससे होगा ये कि आप अपने पुरखों की पिंडदान की स्मृतियों को डिजटली अपने पास संजो लेंगे।पंडा जी उपलब्ध कराएंगे पेन ड्राइव में ई पिंडदान का वीडियो
आपके पुरखों के ई पिंडदान का वीडियो पंडा जी एक पेन ड्राइव में आपको उपलब्ध कराएंगे। इसमें आपके पुरखों के पिंडदान के संपूर्ण विधि विधान कैमरे में रिकॉर्ड किए जाएंगे, जिससे आपको ये पता चले कि सारा अनुष्ठान बिल्कुल ही पूर्णता के साथ किया गया है। साल 2023 से 2025 के दौरान कुल 30 श्रद्धालुओं ने पिंडदान पैकेज का लाभ लिया है।कैसे कर सकते हैं ई पिंडदान की बुकिंग, जानिए पूरी प्रक्रिया
- ई पिंडदान के लिए आपको बिहार राज्य पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा।
- इस वेबसाइट पर आप bookingtourism.bihar.gov.in से जाएंगे।
- इसमें आपको Book Servise नाम का एक मेनू दिखाई देगा।
- इस पर आप जैसे ही क्लिक करेंगे तो थोड़ी ही नीचे Pind Daan Seva का ऑप्शन मिलेगा।
- इस पर क्लिक करते ही आप Pinddan Packages पेज पर चले जाएंगे।
- इसमें आपको तस्वीरों के साथ 6 अलग-अलग पैकेज दिखेंगे।
- सबसे आखिर में छठे नंबर पर आपको Online E-Pind Daan मिलेगा।
- इसमें आपको View Package पर क्लिक करना होगा।
- इसमें आपको दी गई सारी जानकारी भरनी होगी।
- जिसके बाद आप ऑनलाइन पेमेंट कर बुकिंग कर सकते हैं।
अन्य महत्वपुर्ण खबरें