निफ्टी भी 300 अंक टूटा, बैंकिंग-FMCG शेयर्स में बिकवाली; अमेरिका-ईरान तनाव का असर

Updated on 28-09-2026

बीते शुक्रवार 25 सितंबर को लगातार सातवें हफ्ते लाल निशान में बंद होने के बाद, आज सोमवार को भी बाजार में गिरावट है। सेंसेक्स 1000 अंक या 1.30% की गिरावट के साथ 72,900 से नीचे कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 300 अंक या 1.30% की गिरावट है, ये 22,850 पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग, FMCG शेयर्स में आज ज्यादा बिकवाली है। एक्स

बाजार गिरने की 3 बड़ी वजह

1. जियो पॉलिटिकल टेंशन

अमेरिका-ईरान में जल्द डील के आसार नहीं दिख रहे हैं, इससे जियो पॉलिटिकल टेंशन बनी हुई हैं। वहीं दूसरी और रूस-यूक्रेन के बीच तनाव फिर बढ़ने लगा है। इससे बाजार पर दबाव बना हुआ है।

2. कच्चा तेल फिर 105 डॉलर के पार

ब्रेंट क्रूड करीब 107 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। ईरान-अमेरिका तनाव और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर चिंता से तेल की सप्लाई प्रभावित होने का डर है। महंगा तेल भारत के लिए चिंता है, क्योंकि इससे तेल आयात का खर्च, महंगाई और रुपए पर दबाव बढ़ सकता है।

3. अमेरिका में बॉन्ड पर ज्यादा रिटर्न मिलने लगा

अमेरिका में बॉन्ड यील्ड बढ़ना निवेशकों की चिंता बढ़ा रहा है। 10-साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड बढ़कर 5.11% पर पहुंच गई है जो 2007 के बाद का उच्चतम स्तर है।

बॉन्ड यील्ड किसी सरकारी बॉन्ड पर मिलने वाला सालाना रिटर्न है, जिसे कोई एक संस्था या सरकार सीधे तय नहीं करती, बल्कि यह बाजार में खरीद-बिक्री और मांग-आपूर्ति से तय होती है। जब निवेशक बॉन्ड बेचते हैं तो बॉन्ड की कीमत घटती है और यील्ड (रिटर्न) बढ़ जाती है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीतियां और महंगाई इसे सबसे ज्यादा प्रभावित करती हैं। इस यील्ड के बढ़ने से डॉलर में निवेश ज्यादा आकर्षक हो जाता है, जिससे विदेशी निवेशक भारत जैसे उभरते बाजारों से पैसा निकालकर अमेरिका में लगाने लगते हैं।

सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में बिकवाली

आज से 2 IPO निवेश के लिए खुले

आज से SRIT इंडिया और शेयर ब्रोकिंग फर्म शाह इन्वेस्टर्स होम का IPO ओपन हो गए हैं। SRIT इंडिया IPO के जरिए 218 करोड़ रुपए और शेयर ब्रोकिंग फर्म शाह इन्वेस्टर्स होम 90.17 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। दोनों ही IPO में 30 सितंबर तक बोली लगा सकेंगे।

बीते हफ्ते बाजार करीब 1% गिरा था

25 सितंबर को खत्म हुए पूरे हफ्ते में निफ्टी 206 अंक या 0.9% टूटकर 23,141 पर बंद हुआ था। वहीं, सेंसेक्स 400 अंक या 0.5% गिरकर 73,896 पर बंद हुआ था। हालांकि शुक्रवार को शेयर बाजार में तेजी आई थी।

भारतीय शेयर बाजार की दिशा 28 सितंबर, सोमवार से शुरू हो रहे कारोबारी हफ्ते में काफी हद तक ग्लोबल संकेतों से तय होगी। मिडिल ईस्ट में अमेरिका-ईरान तनाव, कच्चे तेल के ऊंचे दाम और बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी जैसे फैक्टर्स मार्केट के सेंटिमेंट को प्रभावित करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें