नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने मैच के छठे मिनट में ही पुर्तगाल के लिए पहला गोल किया। इस गोल के साथ ही वह छह विश्व कप में गोल करने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी बने। इसके बाद उन्होंने मैच के 39वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया। रोनाल्डो वर्ल्ड कप में पुर्तगाल के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए। उनके नाम अब 10 वर्ल्ड कप गोल हो गए हैं।मेसी का नाम सुनते ही रोनाल्डो चिढ़े
मिक्स्ड जोन इंटरव्यू के दौरान स्पेनिश पत्रकार ने लियोनेल मेसी के बारे में क्रिस्टियानो रोनाल्डो से सवाल पूछने लगे। ऐसा लग रहा था कि वह अर्जेंटीना के कप्तान और किलियन एम्बाप्पे दोनों के बारे में बोलने वाले थे लेकिन शायद रोनाल्डो को यह सवाल पसंद नहीं आया। वह सवाल पूरा होने से पहले ही दूसरी तरफ मुड़ गए और दूसरे पत्रकार की ओर इशारा किया और उनसे सवाल पूछने को कहा। वह रिपोर्टर अपना सवाल पूरा नहीं कर पाया।नॉकआउट राउंड में पुर्तगाल और अर्जेंटीना की टक्कर होने की संभावना है। इस बारे में सवाल हुआ तो रोनाल्डो ने इसका जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि क्या जवाब दूं। यह एक ऐसा सवाल है जिसका कोई खास मतलब नहीं है। लेकिन हां, यह बहुत बढ़िया होगा।'
रोनाल्डो नाराज होकर बाहर निकल गए
इसके बाद भी पत्रकारों ने लियोनेल मेसी से जुड़ा सवाल पूछना बंद नहीं किया। क्रिस्टियानो रोनाल्डो से एक बार फिर मेसी के गोल के बारे में सवाल हुआ तो वह मिक्स्ड जोन से निकल गए। वह गुस्से में भी नजर आ रहे थे। इसके साथ ही रोनाल्डो ने कहा- मुझे दूसरों की कोई परवाह नहीं है। एम्बाप्पे ने भी गोल किया।क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी की प्रतिद्वंदता करीब दो दशक से चलती जा रही है। दोनों में से बेस्ट कौन है, इसे लेकर काफी डिवेट होते हैं। 2009 से 2018 के बीच दोनों ही स्पेनिश लीग ला लिगा में खेले। रोनाल्डो रियल मैड्रिड तो मेसी बार्सिलोना का हिस्सा थे। इस दौरान दोनों के बीच काफी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती थी।