यूथ कांग्रेस की रैंकिंग में एमपी के अभिषेक सबसे आगे

Updated on 18-08-2026
भोपाल, भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) द्वारा जुलाई महीने के कार्यों, आंदोलनों और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के बाद देशभर के प्रमुख पदाधिकारियों का 'रिपोर्ट कार्ड' जारी किया गया है।

इस रिपोर्ट कार्ड में मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा जारी सूची के अनुसार, विभिन्न श्रेणियों में शीर्ष स्थान पाने वाले प्रमुख पदाधिकारियों की विस्तृत जानकारी इस प्रकार है

प्रदेश उपाध्यक्षों में अभिषेक परमार का सबसे आगे

इस श्रेणी में मध्य प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार ने देश भर में पहला स्थान हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया है। उनके बाद हरियाणा के दिनेश कुमार पोसवाल दूसरे स्थान पर और हरियाणा के ही सौमिल संधू तीसरे स्थान पर रहे। वहीं तेलंगाना के मित्तापल्ली वेंकटेश को चौथा और तमिलनाडु के बी दिनेश को पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है।

प्रदेश अध्यक्षों में चौथे स्थान पर रहे यश घनघोरिया

राज्य इकाइयों के अध्यक्षों की श्रेणी में उत्तराखंड के विशाल भोजक देश भर में पहले नंबर पर रहे हैं। दूसरे स्थान पर दिल्ली के अक्षय लाकरा और तीसरे स्थान पर चंडीगढ़ के दीपक कुमार लुबाना ने अपनी जगह बनाई है। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया इस सूची में चौथे स्थान पर रहे, जबकि तमिलनाडु के सूर्य प्रकाश को पांचवां स्थान मिला है।

जिला अध्यक्षों की श्रेणी में प्रदेश के दो चेहरे शामिल

जिला अध्यक्षों के प्रदर्शन में दिल्ली के पटपड़गंज से मसूद आलम पहले नंबर पर और तमिलनाडु के सेंट्रल चेन्नई वेस्ट से नेल्लई एन.जे. आनंद बाबू दूसरे नंबर पर रहे। इस श्रेणी में भी मध्य प्रदेश का शानदार प्रदर्शन रहा, जहां मंदसौर के दुर्गेश पंवार पटेल को देश में तीसरा स्थान और दतिया के परबेंद्र सिंह गुर्जर को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं हरियाणा के हिसार से सोविन कुमार पांचवें स्थान पर रहे।

क्या है इस रैंकिंग का आधार

भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) हर महीने अपने पदाधिकारियों के कामकाज का कड़ा मूल्यांकन करती है। इसमें जनता और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर धरना-प्रदर्शन, केंद्रीय संगठन द्वारा दिए गए कार्यक्रमों का जमीन पर क्रियान्वयन और नए युवाओं को संगठन से जोड़ने की सक्रियता देखी जाती है। जुलाई महीने की इस रैंकिंग से साफ है कि मध्य प्रदेश में यूथ कांग्रेस जमीनी स्तर पर बेहद सक्रिय भूमिका निभा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें