MP छात्र संघ चुनाव: कांग्रेस ने घोषित किए संभागों और जिलों के चुनाव प्रभारी, देखें किसे कहां की मिली कमान

Updated on 21-08-2026
भोपाल। प्रदेश में आगामी छात्र संघ चुनावों को देखते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक कसावट शुरू कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कामले ने प्रदेश के सभी जिलों और संभागों के लिए चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति कर सूची जारी कर दी है
इन सभी प्रभारियों को एनएसयूआई (भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन) समर्थित प्रत्याशियों को चुनाव में पूर्ण सहयोग देकर जीत दिलाना सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संभाग व जिलावार नियुक्त चुनाव प्रभारी

भोपाल: प्रकाश चौकसे
इंदौर: अमन बजाज
ग्वालियर: हेवरन कंसाना
रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर: मंजुल त्रिपाठी
सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़: अक्षय दुबे
शहडोल, उमरिया, अनूपपुर: अजय यादव
जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी: विजय रजक
नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल: मयूर जायसवाल
भिण्ड, मुरैना, श्योपुर: सचिन द्विवेदी
रायसेन, राजगढ़, सीहोर, विदिशा: अर्पित उपाध्याय
शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया: सौरभ यादव
धार, झाबुआ, अलीराजपुर, खरगोन, बड़वानी, खंडवा, बुरहानपुर: दीपक डंडीर
उज्जैन, देवास, आगर-मालवा, शाजापुर, रतलाम, मंदसौर, नीमच: डॉ. विजय बोडाना
इस नियुक्ति पत्र की प्रतिलिपि एआईसीसी प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश सह-प्रभारी, उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे समेत सभी जिला प्रभारियों को भेजकर चुनाव में पूर्ण सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें