मनोज श्रीवास्तव एक नम्बर का भ्रष्टाचार करने वाला आईएएस था

Updated on 29-03-2024
भोपाल
EOW ने पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और दो पूर्व IAS अफसरों के खिलाफ पद के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के मामले की जांच के लिए सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) से अनुमति मांगी है। बता दें कि 2017-18 में आजीविका मिशन में मिशनकर्मियों की नियम विरुद्ध नियुक्ति और इसमें किए गए भ्रष्टाचार की शिकायत EOW में 12 फरवरी को की गई थी। मगर कोई कार्रवाई नहीं होने पर आवेदक आरके मिश्रा ने सीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर कर दिया। इसके बाद कोर्ट ने 28 मार्च तक ईओडब्ल्यू से इस मामले में की गई जांच और कार्रवाई की स्टेटस रिपोर्ट तलब कर ली। जिसके बाद आनन-फानन EOW ने इस मामले में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) से अनुमति मांगी है।
मामला आजीविका मिशन के तहत 15 नए जिलों में मिशनकर्मियों की नियुक्ति से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि इन नियुक्तियों में अफसरों ने खुलकर नियमों की अनदेखी की। साथ ही विभागीय मंत्री के आदेशों को भी नहीं माना। शिकायत में कहा गया है कि तत्कालीन राज्य स्तरीय परियोजना प्रबंधक ललित मोहन बेलवाल ने 8 मार्च 2017 को प्रशासकीय स्वीकृति के लिए फाइल तत्कालीन अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग इकबाल सिंह बैंस को भेजी थी। इसमें रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने की बात कही गड़ी एक अन्य विभागीय अधिकारी ने इस मामले में चयन प्रक्रिया के लिए पांच सदस्यीय समिति बनाने की टीप लिखी, जिसे बैंस ने नकार दिया। साथ ही इस फाइल को विभागीय मंत्री के पास भेजा ही नहीं गया। मंत्री ने भर्ती प्रक्रिया को प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड से करवाने को कहा, तो मंत्री के उस निर्देश को भी दरकिनार कर दिया गया।
जांच में गड़बड़ी मिली, मगर FIR नहीं
जानकारी के अनुसार EOW ने माना है कि ग्रामीण एवं पंचायत विभाग के तत्कालीन अपर मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्कालीन अपर मुख्य सचिव अशोक शाह, बाद में ग्रामीण एवं पंचायत विभाग के एसीएस रहे मनोज कुमार श्रीवास्तव और आजीविका मिशन के तत्कालीन राज्य प्रबंधक ललित मोहन बेलवाल के खिलाफ शिकायत मिली है। इसका परीक्षण भी कराया गया। इसमें पता चला कि इन अफसरों द्वारा किए गए विवादित कार्य या आदेश शासकीय पद पर रहते हुए जारी किए गए हैं। ऐसे में इनके खिलाफ जांच के लिए सामान्य प्रशासन विभाग की अनुमति जरुरी है। ईओडब्ल्यू की ओर से सामान्य प्रशासन के प्रमुख सचिव को पत्र लिखा गया है।
इस तरह मामला दबाने की कोशिश
मामले का खुलासा होने पर जांच का जिम्मा आईएएस नेहा माव्याल को सौंपा गया था। उन्होंने 8 जून 2022 को रिपोर्ट दी, जिसमें नियुक्तियों में गड़बड़ियों को स्वीकारा गया। इसके बावजूद प्रकरण दर्ज नहीं कराया गया। दो सीनियर ● आईएएस अशोक शाह और मनोज श्रीवास्तव ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। बाद में ललित मोहन बेलवाल
से इस्तीफा दिलवाकर मामला दबाने की कोशिश की गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली गुल, सप्लाई ठप

भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली गुल, सप्लाई ठप
मध्यप्रदेश

MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 महंगा:भोपाल में 3074, इंदौर में 3179 और ग्वालियर में 3296 में मिलेगा

भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 महंगा:भोपाल में 3074, इंदौर में 3179 और ग्वालियर में 3296 में मिलेगा
मध्यप्रदेश

भोपाल में कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, हिट एंड रन में किसान की दर्दनाक मौत

भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे…
भोपाल में कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, हिट एंड रन में किसान की दर्दनाक मौत
मध्यप्रदेश

जीएमसी में 13 जूनियर-सीनियर रेजिडेंट्स की भर्ती प्रक्रिया पूरी, हमीदिया-सुल्तानिया में मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
जीएमसी में 13 जूनियर-सीनियर रेजिडेंट्स की भर्ती प्रक्रिया पूरी, हमीदिया-सुल्तानिया में मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
मध्यप्रदेश

MP के श्रमिकों को सौगात... संबल योजना के 27 हजार परिवारों को मिले 600 करोड़, गिग वर्कर्स भी हुए शामिल

 भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
MP के श्रमिकों को सौगात... संबल योजना के 27 हजार परिवारों को मिले 600 करोड़, गिग वर्कर्स भी हुए शामिल
मध्यप्रदेश

MP में मौसम का बदला मिजाज, आंधी-बारिश से 10 डिग्री तक गिरा पारा, मंडियों में किसानों की मेहनत हुई पानी-पानी

भोपाल। प्रदेश के उत्तर और उत्तर पूर्वी इलाकों से गुजर रही द्रोणी के कारण गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। ग्वालियर, चंबल व रीवा संभाग के अलावा बुंदेलखंड के कुछ…
MP में मौसम का बदला मिजाज, आंधी-बारिश से 10 डिग्री तक गिरा पारा, मंडियों में किसानों की मेहनत हुई पानी-पानी
मध्यप्रदेश

MP पुलिस अभ्यर्थियों को जिले आबंटित, 2070 महिलाएं की भी हुई भर्ती, ज्वॉइनिंग में लग सकते हैं 15 दिन

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस में वर्ष 2025 में जिला पुलिस बल के लिए 6800 पदों पर भर्ती में 2070 पदों पर महिलाओं का चयन हुआ है। अब इन्हें नियुक्ति पत्र दिए…
MP पुलिस अभ्यर्थियों को जिले आबंटित, 2070 महिलाएं की भी हुई भर्ती, ज्वॉइनिंग में लग सकते हैं 15 दिन
मध्यप्रदेश

भोपाल में हथियारों की सप्लाई करने वाली गैंग का पर्दाफाश, क्राइम ब्रांच ने सरगना समेत 8 को दबोचा, पिस्टल और कारतूस जब्त

भोपाल। हथियार तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का भोपाल क्राइम ब्रांच ने राजफाश किया है। पुलिस ने बड़वानी के सिकलीगर से भोपाल के गन बाजार तक अवैध देसी पिस्टलों और कट्टों की…
भोपाल में हथियारों की सप्लाई करने वाली गैंग का पर्दाफाश, क्राइम ब्रांच ने सरगना समेत 8 को दबोचा, पिस्टल और कारतूस जब्त
मध्यप्रदेश

MP अतिथि शिक्षक भर्ती 2026: 2 मई से शुरू होगी प्रक्रिया, पोर्टल 3.0 के जरिए होगा ऑनलाइन चयन

 भोपाल। मध्य प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया दो मई से शुरू होने जा रही है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार…
MP अतिथि शिक्षक भर्ती 2026: 2 मई से शुरू होगी प्रक्रिया, पोर्टल 3.0 के जरिए होगा ऑनलाइन चयन
मध्यप्रदेश