बिजली कर्मियों को बड़ी सौगात, अब सिर्फ 500 रुपये में होगा पांच लाख का इलाज

Updated on 23-04-2026
भोपाल। राजधानी सहित मध्य क्षेत्र के हजारों बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पहल पर अब विभाग के कर्मचारियों को इलाज के लिए अपनी जेब खाली नहीं करनी होगी। बिजली कंपनी ने एक नई कैशलेस हेल्थ स्कीम शुरू की है, जिसमें बहुत कम पैसा देकर लाखों रुपये तक का इलाज मुफ्त मिलेगा। बुधवार को बिजली कंपनी और बीमा कंपनी (मेडसेव) के बीच इस योजना पर मुहर लग गई।

तीन विकल्पों में बीमा सुविधा

योजना के तहत कर्मचारियों के लिए तीन तरह के विकल्प रखे गए हैं। अगर आप हर महीने 500 रुपये देंगे, तो परिवार को पांच लाख का बीमा मिलेगा। एक हजार रुपये महीने पर 10 लाख और दो हजार रुपये महीने पर 25 लाख तक का फ्री इलाज मिलेगा। इस स्कीम के लागू होने से कर्मचारियों और उनके परिवारों को भविष्य में होने वाले बड़े चिकित्सीय खर्चों से सुरक्षा मिलेगी।

रिटायर्ड कर्मचारियों को भी सहारा

कंपनी के एमडी ऋषि गर्ग ने बताया कि यह सुविधा एक मई से शुरू हो जाएगी। खास बात यह है कि इसका फायदा सिर्फ अभी काम कर रहे लोगों को ही नहीं, बल्कि विभाग से रिटायर हुए पेंशनर्स को भी मिलेगा। अब किसी भी गंभीर बीमारी की स्थिति में कर्मचारी चुनिंदा अस्पतालों में बिना पैसे दिए अपना और अपने परिवार का इलाज करा सकेंगे। यह कदम कर्मचारियों के कल्याण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

पाक्सो एक्ट में बड़ा बदलाव: अब 10वीं की मार्कशीट से तय होगी उम्र, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए नए नियम

भोपाल। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) के मामलों के पीड़ित की आयु निर्धारित करने के लिए 10वीं कक्षा की मार्कशीट को ही अहम माना जाएगा। यह नहीं होने…
पाक्सो एक्ट में बड़ा बदलाव: अब 10वीं की मार्कशीट से तय होगी उम्र, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए नए नियम
मध्यप्रदेश

भोपाल-इंदौर में टूटा रिकॉर्ड, खजुराहो-रतलाम में पारा 45 डिग्री के करीब, जानें कब मिलेगी भीषण गर्मी से राहत?

 भोपाल। तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से पूरा प्रदेश ग्रीष्म लहर की चपेट में है। शनिवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सो में दिन का तापमान सामान्य से दो से…
भोपाल-इंदौर में टूटा रिकॉर्ड, खजुराहो-रतलाम में पारा 45 डिग्री के करीब, जानें कब मिलेगी भीषण गर्मी से राहत?
मध्यप्रदेश

पुलिसकर्मियों के डेयरी संचालक को पीटने को लेकर जमकर बवाल, भड़के लोगों ने थाना घेरा, पुलिस प्रशासन में हड़कंप

भोपाल। अयोध्यानगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात डेयरी संचालक और कर्मचारियों के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। घटना से नाराज लोगों…
पुलिसकर्मियों के डेयरी संचालक को पीटने को लेकर जमकर बवाल, भड़के लोगों ने थाना घेरा, पुलिस प्रशासन में हड़कंप
मध्यप्रदेश

भोपाल में ऑपरेशन फेस में बड़ा खुलासा, एक चेहरे से जारी हुए 75 फर्जी सिम; पुलिस ने सात एजेंट दबोचे

भोपाल: “ऑपरेशन फेस” के तहत फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेशन के खिलाफ भोपाल देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात पीओएस एजेंटों को गिरफ्तार किया है। ये एजेंट एक ही चेहरे…
भोपाल में ऑपरेशन फेस में बड़ा खुलासा, एक चेहरे से जारी हुए 75 फर्जी सिम; पुलिस ने सात एजेंट दबोचे
मध्यप्रदेश

सीएम मोहन यादव का बड़ा फैसला, खाली पड़ी अनुपयोगी सरकारी जमीन अब बेचने के बजाय उद्योगों को देगी सरकार

भोपाल। प्रदेश में खाली पड़ी वर्षों पुरानी अनुपयोगी शासकीय भूमि अब राज्य सरकार बेचेगी नहीं बल्कि निवेशकों को उद्योग लगाने के लिए दी जाएगी। इस दिशा में राज्य सरकार ने तैयारी…
सीएम मोहन यादव का बड़ा फैसला, खाली पड़ी अनुपयोगी सरकारी जमीन अब बेचने के बजाय उद्योगों को देगी सरकार
मध्यप्रदेश

स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए सिटीजन फीडबैक शुरू, इसी से तय होगी भोपाल की रैंकिंग, मई में दिल्ली से आएगी केंद्र की टीम

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 के अंतर्गत सिटीजन फीडबैक की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। ऑनलाइन पोर्टल खुलते ही भोपाल को नंबर वन बनाने के लिए नागरिकों ने फीडबैक देना शुरू कर दिया…
स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए सिटीजन फीडबैक शुरू, इसी से तय होगी भोपाल की रैंकिंग, मई में दिल्ली से आएगी केंद्र की टीम
मध्यप्रदेश

भोपाल में कचरा ट्रांसफर स्टेशन में लगी भीषण आग, काबू पाने में लग गए 10 घंटे; दहशत में रातभर सो नहीं पाए लोग

भोपाल। शहर के अन्ना नगर इलाके में स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई, जिसकी सूचना मिलते ही फायर दमकल मौके पर पहुंची और करीब 10…
भोपाल में कचरा ट्रांसफर स्टेशन में लगी भीषण आग, काबू पाने में लग गए 10 घंटे; दहशत में रातभर सो नहीं पाए लोग
मध्यप्रदेश

भोपाल के श्यामला हिल्स में पार्किंग को लेकर बवाल, घर में घुसकर तोड़फोड़, महिला से मारपीट कर फरार हुए आरोपी

भोपाल। श्यामला हिल्स में कार पार्किंग विवाद के बाद आधा दर्जन लोगों घर में घुसकर तोड़फोड़ और वहां मौजूद महिला के विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। तोड़फोड़ के बाद…
भोपाल के श्यामला हिल्स में पार्किंग को लेकर बवाल, घर में घुसकर तोड़फोड़, महिला से मारपीट कर फरार हुए आरोपी
मध्यप्रदेश

हर्षानंद बोलीं- डॉक्टर के कहने पर चश्मा लगाती हूं:सवाल उठाने वाले संतों से कहा- फॉरेन फंडिंग साबित करें

भोपाल, उज्जैन में संन्यास विवाद के बीच स्वामी हर्षानंद गिरि (पूर्व में हर्षा रिछारिया) ने नया वीडियो जारी कर संतों के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने फॉरेन फंडिंग के आरोपों को…
हर्षानंद बोलीं- डॉक्टर के कहने पर चश्मा लगाती हूं:सवाल उठाने वाले संतों से कहा- फॉरेन फंडिंग साबित करें
मध्यप्रदेश