संकट में भी तेल नहीं निकाल पाया भारत, कोर सेक्टर ग्रोथ 7 महीने के निचले स्तर पर, इकोनॉमी को बड़ा झटका
Updated on
23-06-2026
नई दिल्ली: भारत के कोर सेक्टर की विकास दर मई महीने में घटकर सात महीने के निचले स्तर 0.5% (सालाना आधार पर) पर आ गई है। अप्रैल में यह 1.8% थी। सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार एनर्जी से जुड़ी इंडस्ट्रीज के कमजोर प्रदर्शन के कारण कुल उत्पादन में यह गिरावट दर्ज की गई है। ईरान संकट के बाद भी भारत का कच्चा तेल उत्पादन गिर गया।पिछले साल यानी मई 2025 में इन आठ कोर सेक्टर की वृद्धि दर 1.2% रही थी। बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने कहा कि पिछले साल के कमजोर आधार के बावजूद विकास दर का कम रहना मुख्य रूप से पेट्रोलियम आधारित क्षेत्र के उत्पादन में आई गिरावट के कारण है। हालांकि बिजली सेक्टर में जबरदस्त तेजी देखी गई।5 क्षेत्रों में दर्ज की गई गिरावट
मई के महीने में आठ में से 5 कोर सेक्टर के उत्पादन में गिरावट देखी गई:रिफाइनरी उत्पाद: इसमें सबसे बड़ी 8.7% की गिरावट दर्ज की गई, जो पिछले 42 महीनों का सबसे निचला स्तर है।कोयला: उत्पादन में 9.3% की कमी आई। अप्रैल में यह 8.8% गिरा था।प्राकृतिक गैस: उत्पादन 4.9% घटा।कच्चा तेल: उत्पादन में 4.6% की गिरावट आई।उर्वरक: उत्पादन 0.9% कम रहा।
अन्य महत्वपुर्ण खबरें