भोपाल में मरीज को देखने से रोका तो भड़के परिजन

Updated on 05-03-2026
भोपाल, भोपाल के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद बुधवार दोपहर को पुलिस पर पत्थर बरसाने, वाहन फोड़ने के मामले में आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए थे। हिरासत में लिए युवकों ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि युवक को चक्कर आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया था।

साधारण समस्या के बावजूद युवक को आईसीयू में भर्ती कर लिया गया। क्या इलाज किया, कैसे किया और किसने किया, यह अस्पताल के जिम्मेदार परिजनों को नहीं बता रहे थे। आखिरी समय में किसी को भी युवक से मिलने नहीं दिया गया। इससे परिजनों को अस्पताल की नीयत पर शक हुआ। स्टॉफ से बात की तो उन्होंने बदसलूकी कर इलाज करने वाले डॉक्टर से मिलाने से इनकार कर दिया।

जिसके बाद लोगों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। पुलिस के आने पर भीड़ और भड़क गई और उन्होंने हमला कर दिया। इधर, पुलिस ने बलवा शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।

थाना प्रभारी बोले- कार्डिएक अरेस्ट से हुई मौत

पिपलानी थाने के टीआई चंद्रिका यादव ने बताया कि लक्ष्मण बंशकार आदमपुर छावनी का रहने वाला था। वह मजदूरी करता था। 2 फरवरी को अचानक ही घर में चक्कर आने के बाद बेहोश हो गया था। इलाज के लिए उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसके सिर में क्लाटिंग होने की पुष्टि हुई।

इलाज के दौरान बुधवार सुबह 10:30 बजे उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने मौत का कारण कार्डिएक अरेस्ट बताया। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

TI की गाड़ी के कांच टूटे, 3 पुलिसकर्मी घायल

आरक्षक हेमंत और प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र को कान में चोट लगी है। एक अन्य पुलिसकर्मी को मामूली चोट आई है। गोविंदपुरा थाने के प्रभारी अवधेश सिंह तोमर की सरकारी बोलेरो का कांच फूट गया है। पुलिस के एक अन्य वाहन को भी आरोपियों ने फोड़ दिया है। पथराव तीन तरफ से किया गया, जिसमें 50 से अधिक लोग शामिल थे। हमलावरों में आदमपुर छावनी गांव लोग शामिल हैं। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं।

मौत से गुस्साई भीड़ ने अस्पताल में की तोड़-फोड़

परिजनों का आरोप था कि इलाज में लापरवाही की गई। डॉक्टरों की लापरवाही के चलते लक्ष्मण की मौत हुई है। मौत के बाद मृतक के परिजन इलाज करने वाले डॉक्टर से मिलना चाहते थे। अस्पताल स्टाफ ने फिलहाल डॉक्टर का अस्पताल में न होने की जानकारी दी। इसके बाद भड़के परिजनों ने हंगामा शुरू किया और अस्पताल में तोड़-फोड़ कर दी।

एक घंटे तक चला हंगामा

हंगामा बढ़ता देख अस्पताल के स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों से थाने चलकर शिकायत दर्ज करने की बात कही। आश्वासन दिया के मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे उचित कार्रवाई तय की जाएगी। इसके बाद भी लोग तत्काल कार्रवाई करते हुए इलाज करने वाले डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

इसी मांग के चलते परिजन पुलिस से बढ़ गए और विवाद बढ़ गया। जिसके बाद पथराव किया गया। भीड़ पर काबू पाने पुलिस ने भी हल्का बल प्रयोग किया। तत्काल आसपास के थानों की पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। हंगामा सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक चला। पुलिस का कहना है कि वीडियो में दिख रहे चेहरों की पहचान कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

होली के त्योहार पर 948 सड़क हादसे:सागर 67 के साथ टॉप पर

भोपाल. होली के उत्सव के बीच प्रदेश में सड़क हादसों का ग्राफ चिंताजनक रूप से बढ़ गया। 4 मार्च को 108 एंबुलेंस सेवा के डेटा के अनुसार एक ही दिन में…
होली के त्योहार पर 948 सड़क हादसे:सागर 67 के साथ टॉप पर
मध्यप्रदेश

भोपाल में स्ट्रीट डॉग्स को लेकर प्रदर्शन:करोंद की मैपल ट्री सोसायटी में लोग लामबंद हुए

भोपाल, भोपाल के जेल रोड करोंद स्थित मैपल ट्री सोसायटी में गुरुवार देर रात लोग स्ट्रीट डॉग्स को लेकर लामबंद हो गए। वे कॉलोनी के गेट पर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम…
भोपाल में स्ट्रीट डॉग्स को लेकर प्रदर्शन:करोंद की मैपल ट्री सोसायटी में लोग लामबंद हुए
मध्यप्रदेश

भोपाल के बड़ा तालाब का सीमांकन शुरू, बेहटा में विरोध:लाउखेड़ी-बोरवन भी पहुंची टीमें

भोपाल, पांच दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार को भोपाल के बड़ा तालाब किनारे फिर से सीमांकन शुरू हुआ। बैरागढ़ तहसील की टीम लाउखेड़ी, बोरवन और बेहटा पहुंची। बेहटा में एफटीएल…
भोपाल के बड़ा तालाब का सीमांकन शुरू, बेहटा में विरोध:लाउखेड़ी-बोरवन भी पहुंची टीमें
मध्यप्रदेश

बिना ट्रेनिंग बन रहे कैंसर विशेषज्ञ:हमीदिया के लिए डुअल लीनेक नहीं हुआ ऑर्डर, हर माह 1500 मरीजों को सिर्फ सलाह

भोपाल, राजधानी के गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में हर महीने 1500 से ज्यादा कैंसर मरीज इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन यहां रेडिएशन की सुविधा न होने से उन्हें सिर्फ…
बिना ट्रेनिंग बन रहे कैंसर विशेषज्ञ:हमीदिया के लिए डुअल लीनेक नहीं हुआ ऑर्डर, हर माह 1500 मरीजों को सिर्फ सलाह
मध्यप्रदेश

29 मार्च से भोपाल एयर कनेक्टिविटी में बदलाव, नवीं मुंबई की नई फ्लाइट शुरू, गोवा और अहमदाबाद की उड़ानों में कटौती

भोपाल। 29 मार्च से लागू होने वाले समर शेड्यूल में इस बार भोपाल की एयर कनेक्टिविटी बढ़ने के बजाय कम होने जा रही है।एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने हाल ही में शुरू…
29 मार्च से भोपाल एयर कनेक्टिविटी में बदलाव, नवीं मुंबई की नई फ्लाइट शुरू, गोवा और अहमदाबाद की उड़ानों में कटौती
मध्यप्रदेश

भोपाल में इन्फ्लुएंसरों की हेल्प से बढ़ेगा HPV वैक्सीनेशन कैंपेन, किशोरियों के साथ पुरुषों को भी मिलेगा वायरस से सुरक्षा लाभ

भोपाल: राजधानी सहित पूरे प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चल रहा एचपीवी टीकाकरण अभियान (HPV Vaccination Campaign) अब एक नए डिजिटल अवतार में नजर आएगा।90 दिनों के भीतर आठ…
भोपाल में इन्फ्लुएंसरों की हेल्प से बढ़ेगा HPV वैक्सीनेशन कैंपेन, किशोरियों के साथ पुरुषों को भी मिलेगा वायरस से सुरक्षा लाभ
मध्यप्रदेश

एम्स भोपाल में शुरू होने जा रहा है IVF सेंटर, ट्रीटमेंट का मिनिमम खर्च 50 हजार रुपये

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में जल्द ही इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) सेंटर खुलने जा रहा है। प्रदेश में यह पहला सरकारी आईवीएफ सेंटर…
एम्स भोपाल में शुरू होने जा रहा है IVF सेंटर, ट्रीटमेंट का मिनिमम खर्च 50 हजार रुपये
मध्यप्रदेश

MP में जमीन विवादों पर नई व्यवस्था: संपदा पोर्टल से ऑनलाइन दर्ज होगी शिकायत, रजिस्ट्री से पहले दिखेगी आपत्ति

भोपाल: मध्य प्रदेश में जमीन से जुड़े विवादों के लिए अब आपत्ति दर्ज करवाना आसान हो गया है। राज्य सरकार ने संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी है। जिसके तहत कोई…
MP में जमीन विवादों पर नई व्यवस्था: संपदा पोर्टल से ऑनलाइन दर्ज होगी शिकायत, रजिस्ट्री से पहले दिखेगी आपत्ति
मध्यप्रदेश

MP में अवैध खनिज परिवहन रोकने नई व्यवस्था: 40 ई-चेक पोस्ट से होगी निगरानी

भोपाल। मध्य प्रदेश में अवैध खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार ने तकनीक आधारित नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी की है। प्रदेश में 40 ई-चेक पोस्ट स्थापित…
MP में अवैध खनिज परिवहन रोकने नई व्यवस्था: 40 ई-चेक पोस्ट से होगी निगरानी
मध्यप्रदेश