'मुख्य चुनाव आयुक्त को तुरंत हटाएं और जेन-जी आंदोलन को नहीं कुचले', शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने दी सरकार को सलाह
Updated on
28-09-2026
जबलपुर: देश में चुनाव आयोग को लेकर चल रहे विवाद के बीच शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान आया है। उन्होंने सरकार को सलाह दी है कि मुख्य चुनाव आयुक्त को तुरंत हटाएं। साथ ही जेन-जी आंदोलन को कुचलने की कोशिश करें।चुनाव आयोग को हटाने की कोशिश करें
वहीं, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से आज चुनाव प्रक्रिया संचालित हो रही है, इससे लोकतंत्र की रक्षा पर सवाल है। शंकराचार्य ने कहा कि चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों पर विश्वास और मजबूत हुआ है। मुख्य चुनाव आयुक्त तो तुरंत पद से हटाएं। साथ ही लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत आयुक्त की नियुक्ति की जाए।जेन जी आंदोलन को कुचले नहीं
इसके साथ ही शंकराचार्य ने सरकार को नसीहत दी है कि अगर जेन जी को ज्यादा दिन आंदोलन करने दिया गया तो आगे राजनेताओं की खेप तैयार होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर इनके आंदोलन को कुचलने की कोशिश की गई तो बहुत सारे नेता निकलकर आएंगे। सरकार की भला इसी में है कि इनकी मांगों को सुनकर जल्दी आगे बढ़ें।बच्चों से मत लड़ो
वहीं, शंकाचार्य ने इशारों-इशारों में बिना नाम लिए एक बड़े नेता पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि जो लोग खुद को राजनीति का चाणक्य समझने लगे थे। साथ ही तीसमार खां मानते थे, उन्हें हमारी चेतावनी है कि शुद्ध ह्रदय वाले बच्चों से मत लड़ो। इनके आगे आपकी चतुराई काम नहीं आएगी।
गौरतलब है कि एक मीडिया रिपोर्ट्स के बाद चुनाव आयोग पर सवाल उठ रहे थे। हालांकि आयोग की तरफ से बयान आ गया है कि सारे फैसले सहमति से लिए गए थे। इसके बाद विपक्ष निशाने पर आ गया है।
अन्य महत्वपुर्ण खबरें