हैदराबाद का बदमाश बाउंसर भोपाल में गिरफ्तार, रातीबड़ पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचाया अंतरराज्यीय गिरोह

Updated on 05-03-2026

भोपाल। थाना रातीबड़ पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए क्षेत्र में चोरी और नकबजनी करने वाले एक शातिर गिरोह को दबोचने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर दो बड़ी वारदातों का खुलासा किया है।

आरोपितों के कब्जे से करीब 1.5 लाख रुपये कीमत का मशरुका और चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद किए गए हैं।

रातीबड़ थाना प्रभारी रासबिहारी शर्मा ने बताया कि 25 फरवरी को एक निजी स्कूल के मैनेजर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने स्कूल की बाउंड्री फांदकर सीसीटीवी कैमरों के तार और बिजली की केबल चोरी कर ली है।

उसी दिन, नीलबड़ क्षेत्र के एक सूने फार्महाउस में भी कांच का गेट तोड़कर बर्तन और अन्य कीमती सामान चोरी होने की शिकायत मिली थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआइआर दर्ज की थी।

150 कैमरों की मदद से पहुंचे आरोपितों तक

पुलिस उपायुक्त अखिल पटेल के निर्देशन और थाना प्रभारी रास बिहारी शर्मा के नेतृत्व में दो विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के मुख्य चौराहों पर लगे करीब 150 सीसीटीवी कैमरों का सूक्ष्म अवलोकन किया। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने सबसे पहले समीर रावत को हिरासत में लिया। सघन पूछताछ में समीर ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया।

पुरानी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले बदमाशों का बनाया गिरोह

  • पुलिस ने समीर की निशानदेही पर गिरोह के अन्य सदस्यों सतीश कुशवाहा, नवनीत सूर्यवंशी और राजकुमार रेड्डी उर्फ बाउंसर को भी गिरफ्तार कर लिया।
  • पकड़े गए आरोपितों में सतीश कुशवाहा पर पूर्व में 5 आपराधिक प्रकरण दर्ज।
  • समीर रावत पर पूर्व में 3 आपराधिक प्रकरण दर्ज।यह तीनों झुग्गी फेस 2 नीलबड रातीबड़ के रहने वाले हैं।
  • राजकुमार रेड्डी हैदराबाद का निवासी, वर्तमान में नीलबड़ में रह रहा था।
  • नवनीत सूर्यवंशी ग्राम रानीताल कोतवाली जिला छतरपुर का रहने वाला है।
  • गिरोह के सदस्य आपस में दोस्त हैं और योजनाबद्ध तरीके से सूने स्थानों को निशाना बनाते थे।
  • वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस टीम की इस त्वरित सफलता पर उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की है। सभी आरोपितों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

होली के त्योहार पर 948 सड़क हादसे:सागर 67 के साथ टॉप पर

भोपाल. होली के उत्सव के बीच प्रदेश में सड़क हादसों का ग्राफ चिंताजनक रूप से बढ़ गया। 4 मार्च को 108 एंबुलेंस सेवा के डेटा के अनुसार एक ही दिन में…
होली के त्योहार पर 948 सड़क हादसे:सागर 67 के साथ टॉप पर
मध्यप्रदेश

भोपाल में स्ट्रीट डॉग्स को लेकर प्रदर्शन:करोंद की मैपल ट्री सोसायटी में लोग लामबंद हुए

भोपाल, भोपाल के जेल रोड करोंद स्थित मैपल ट्री सोसायटी में गुरुवार देर रात लोग स्ट्रीट डॉग्स को लेकर लामबंद हो गए। वे कॉलोनी के गेट पर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम…
भोपाल में स्ट्रीट डॉग्स को लेकर प्रदर्शन:करोंद की मैपल ट्री सोसायटी में लोग लामबंद हुए
मध्यप्रदेश

भोपाल के बड़ा तालाब का सीमांकन शुरू, बेहटा में विरोध:लाउखेड़ी-बोरवन भी पहुंची टीमें

भोपाल, पांच दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार को भोपाल के बड़ा तालाब किनारे फिर से सीमांकन शुरू हुआ। बैरागढ़ तहसील की टीम लाउखेड़ी, बोरवन और बेहटा पहुंची। बेहटा में एफटीएल…
भोपाल के बड़ा तालाब का सीमांकन शुरू, बेहटा में विरोध:लाउखेड़ी-बोरवन भी पहुंची टीमें
मध्यप्रदेश

बिना ट्रेनिंग बन रहे कैंसर विशेषज्ञ:हमीदिया के लिए डुअल लीनेक नहीं हुआ ऑर्डर, हर माह 1500 मरीजों को सिर्फ सलाह

भोपाल, राजधानी के गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में हर महीने 1500 से ज्यादा कैंसर मरीज इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन यहां रेडिएशन की सुविधा न होने से उन्हें सिर्फ…
बिना ट्रेनिंग बन रहे कैंसर विशेषज्ञ:हमीदिया के लिए डुअल लीनेक नहीं हुआ ऑर्डर, हर माह 1500 मरीजों को सिर्फ सलाह
मध्यप्रदेश

29 मार्च से भोपाल एयर कनेक्टिविटी में बदलाव, नवीं मुंबई की नई फ्लाइट शुरू, गोवा और अहमदाबाद की उड़ानों में कटौती

भोपाल। 29 मार्च से लागू होने वाले समर शेड्यूल में इस बार भोपाल की एयर कनेक्टिविटी बढ़ने के बजाय कम होने जा रही है।एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने हाल ही में शुरू…
29 मार्च से भोपाल एयर कनेक्टिविटी में बदलाव, नवीं मुंबई की नई फ्लाइट शुरू, गोवा और अहमदाबाद की उड़ानों में कटौती
मध्यप्रदेश

भोपाल में इन्फ्लुएंसरों की हेल्प से बढ़ेगा HPV वैक्सीनेशन कैंपेन, किशोरियों के साथ पुरुषों को भी मिलेगा वायरस से सुरक्षा लाभ

भोपाल: राजधानी सहित पूरे प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चल रहा एचपीवी टीकाकरण अभियान (HPV Vaccination Campaign) अब एक नए डिजिटल अवतार में नजर आएगा।90 दिनों के भीतर आठ…
भोपाल में इन्फ्लुएंसरों की हेल्प से बढ़ेगा HPV वैक्सीनेशन कैंपेन, किशोरियों के साथ पुरुषों को भी मिलेगा वायरस से सुरक्षा लाभ
मध्यप्रदेश

एम्स भोपाल में शुरू होने जा रहा है IVF सेंटर, ट्रीटमेंट का मिनिमम खर्च 50 हजार रुपये

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में जल्द ही इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) सेंटर खुलने जा रहा है। प्रदेश में यह पहला सरकारी आईवीएफ सेंटर…
एम्स भोपाल में शुरू होने जा रहा है IVF सेंटर, ट्रीटमेंट का मिनिमम खर्च 50 हजार रुपये
मध्यप्रदेश

MP में जमीन विवादों पर नई व्यवस्था: संपदा पोर्टल से ऑनलाइन दर्ज होगी शिकायत, रजिस्ट्री से पहले दिखेगी आपत्ति

भोपाल: मध्य प्रदेश में जमीन से जुड़े विवादों के लिए अब आपत्ति दर्ज करवाना आसान हो गया है। राज्य सरकार ने संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी है। जिसके तहत कोई…
MP में जमीन विवादों पर नई व्यवस्था: संपदा पोर्टल से ऑनलाइन दर्ज होगी शिकायत, रजिस्ट्री से पहले दिखेगी आपत्ति
मध्यप्रदेश

MP में अवैध खनिज परिवहन रोकने नई व्यवस्था: 40 ई-चेक पोस्ट से होगी निगरानी

भोपाल। मध्य प्रदेश में अवैध खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार ने तकनीक आधारित नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी की है। प्रदेश में 40 ई-चेक पोस्ट स्थापित…
MP में अवैध खनिज परिवहन रोकने नई व्यवस्था: 40 ई-चेक पोस्ट से होगी निगरानी
मध्यप्रदेश