भोपाल। मध्य प्रदेश में एमबीबीएस इंटर्न के मानदेय को बढ़ाने की मांग को लेकर गांधी मेडिकल कॉलेज के सभी स्नातक छात्र एकजुट हो गए हैं। इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ाने के समर्थन में सोमवार को शाम चार बजे कॉलेज परिसर में शांतिपूर्ण जागरूकता रैली निकाली गई।
वर्तमान में मध्य प्रदेश के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों में एमबीबीएस इंटर्न को हर महीने 14,337 रुपये स्टाइपेंड दिया जा रहा है। छात्रों का कहना है कि यह राशि बहुत कम है
इंटर्न में बढ़ रहा है रोष
- उनकी मांग है कि इंटर्न का मासिक स्टाइपेंड बढ़ाकर 30,000 रुपये किया जाए। छात्रों का तर्क है कि इंटर्नशिप के दौरान उन पर मरीजों के इलाज की सीधी जिम्मेदारी होती है। लंबी ड्यूटी और अधिक कार्यभार के बावजूद उन्हें अन्य राज्यों की तुलना में बहुत कम मानदेय मिल रहा है।
- इंटर्न के अनुसार ओडिशा में 44319 और बिहार में 27 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिल रहा है, लेकिन मध्य प्रदेश में आधा भी नहीं दिया जा रहा है। इससे आर्थिक दबाव बढ़ता जा रहा है। मेडिकल छात्रों में भी रोष है।