वरुण धवन की मच अवेटेड फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का ट्रेलर रिलीज हो गया है और काफी मजेदार है। फिल्म में वरुण के साथ पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर भी हैं, जिनके साथ वह रोमांस करते नजर आ रहे हैं। मृणाल ठाकुर फिल्म में वरुण धवन की पत्नी बनी हैं और दोनों के बीच बेशुमार प्यार है। पर ये प्यार और शादी ऐसी है, जो आज तक किसी ने देखी या सुनी नहीं। फिल्म में प्यार के साथ खूब सारी कॉमेडी, ट्विस्ट और कन्फ्यूजन भी होने वाले हैं, जिसकी झलक ट्रेलर में है।'है जवानी तो इश्क होना है' का मजेदार ट्रेलर, सलमान का 'चुनरी चुनरी' गाना
'है जवानी तो इश्क होना है' का ट्रेलर देख कुछ-कुछ अक्षय कुमार की फिल्म 'गरम मसाला' का फील आ रहा है, पर फैंस को यह धमाकेदार लगा है। उनका कहना है कि डेविड धवन एक बार फिर ब्लॉकबस्टर लेकर आए हैं। वहीं, फैंस ट्रेलर में 'धुरंधर' के जमील जमाली यानी राकेश बेदी को देखकर भी क्रेजी हो गए। और सलमान खान का 'चुनरी' गाना भी 'है जवानी तो इश्क होना है' के ट्रेलर में चार चांद लगा रहा है। फिल्म का ट्रेलर पहले 22 मई को रिलीज होने वाला था, लेकिन कुछ तकनीकी खामियों के कारण इसे कैंसिल कर दिया गया था।'है जवानी तो इश्क होना है' के ट्रेलर में क्या है?
'है जवानी तो इश्क होना है' के ट्रेलर में दिखाया गया है कि वरुण धवन, मृणाल ठाकुर से बेहद प्यार करते हैं, पर वह पिता बनना चाहते हैं। उन्हें बच्चा चाहिए, लेकिन मृणाल तैयार नहीं हैं। दूसरी ओर, वरुण की मुलाकात पूजा हेगड़े से होती है। उनके साथ उनका अफेयर शुरू हो जाता है। फिर एक साथ वरुण को मृणाल और पूजा से खुशखबरी मिलती है कि वो प्रेगनेंट हैं। इसके बाद शुरू होता है झोल, ट्विस्ट और कॉमेडी का खेल। इसमें जिमी शेरगिल, राकेश बेदी और मनीष पॉल भी हैं, जो अपनी कॉमेडी और डायलॉग से तड़का लगा देते हैं।फैंस की डिमांड- सलमान खान का भी हो कैमियो
'है जवानी तो इश्क होना है' का ट्रेलर देख फैंस मुरीद हो गए हैं और उनका कहना है कि एक और ब्लॉकबस्टर लोड हो रही है। ट्रेलर में सलमान खान के हिट गाने 'चुनरी' का रीमिक्स है, जिसने फैंस को दीवाना बना दिया है।पर उनकी डिमांड है कि फिल्म में सलमान खान का कैमियो जरूर हो। वहीं, राकेश बेदी को देखकर भी वो क्रेजी हो गए। 'धुरंधर' में निभाए जमील जमाली के किरदार के बाद से वह सभी के फेवरेट बने हुए हैं।
'है जवानी तो इश्क होना है' की कास्ट और रिलीज डेट
'है जवानी तो इश्क होना है' थिएटर्स में 5 जून को रिलीज होगी। इसे डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अली असगर, चंकी पांडे, कुब्रा सैत, मौनी रॉय और राजेश कुमार भी हैं।