भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बदलाव करते हुए राज्य के चार आईएएस (IAS) अधिकारियों को नई पदस्थापना दी है। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) की ओर से बुधवार को इन तबादलों के आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।
इस फेरबदल के तहत पर्यटन, उच्च शिक्षा, गृह और नवकरणीय ऊर्जा जैसे अहम विभागों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं
जारी आदेश के अनुसार, राज्य शासन ने अपर सचिव मनीषा सेंतिया का विभाग बदल दिया है। उन्हें गृह विभाग से हटाकर अब पर्यटन विभाग में अपर सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। इसी तरह, खनिज साधन विभाग की अपर सचिव भारती जाटव ओगरे को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। वे अब उच्च शिक्षा विभाग का कामकाज देखेंगी।