पहले अपराध, फिर बहस... रविंद्र जडेजा के बाद अश्विन की इस गलती से भारत को 5 रन का जुर्माना

Updated on 16-02-2024
राजकोट: राजकोट टेस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम की पहली पारी भले ही खत्म नहीं हुई, लेकिन उससे पहले ही इंग्लैंड का पहली पारी में खाता खुल गया है। जी हां, आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन यह पूरी तरह सच है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पहले दिन रविंद्र जडेजा और दूसरे दिन रविचंद्रन अश्विन की एक गलती की और इसके बाद अंपायर ने विपक्षी टीम को 5 रन गिफ्ट कर दिए। इस तरह से जब इंग्लैंड पहली पारी में बैटिंग करने उतरेगा तो उसका स्कोर बिना विकेट पर 5 रनों से शुरू होगा।

दरअसल, पहले दिन पिच के बीच में दौड़ने पर रविंद्र जडेजा को वॉर्निंग दी गई थी। मैच के दूसरे दिन रविचंद्रन अश्विन 102वें ओवर की तीसरी गेंद के बाद पिच के बीच में दौड़ते पकड़े गए। इस पर अंपायर जोएल विल्सन ने उन्हें वॉर्निंग दी तो वह कुछ बातचीत करते दिखे। इसके बाद वह रेहान अहमद की अगली गेंद के लिए तैयारी करने लगे। इस बीच अंपायर ने 5 रन पेनल्टी का इशारा कर दिया।

आईसीसी के नियम के अनुसार अंपायर के पास हक है कि खिलाड़ी इस तरह की हरकत करें तो वह पहले वॉर्निंग देगा। लेकिन जब दूसरी बार ऐसा होगा तो वह संबंधित टीम पर पेनल्टी के रूप में 5 रनों का जुर्माना लगा सकता है। यही, राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में हुआ। बता दें कि पहले दिन भारतीय टीम ने 5 विकेट पर 326 रनों के स्कोर खड़ा किया था। कप्तान रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा ने शतक ठोका था, जबकि डेब्यू स्टार सरफराज खान ने हाफ सेंचुरी लगाई थी।

उल्लेखनीय है कि ऐसा ही एक मामला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट में भी देखने को मिला था। मैच में मार्नस लाबुशेन को पहली वॉर्निंग मिली थी, जबकि इसके बाद डेविड वॉर्नर ने भी यही गलती दोहराई थी। इसके बाद फील्ड अंपायर ने एक्शन लेते हुए 5 रनों का जुर्माना ठोका था। यह मैच 2020 में खेला गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच 'चौधरी' बन रहा ऑस्ट्रेलिया, करना चाहता है क्रिकेट सीरीज की मेजबानी

मेलबर्न: भारत और पाकिस्तान अगर भविष्य में किसी तटस्थ स्थल पर टेस्ट सीरीज खेलने के लिए राजी हो जाते हैं तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उनकी मेजबानी के लिए तैयार है। भारत और…
IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच 'चौधरी' बन रहा ऑस्ट्रेलिया, करना चाहता है क्रिकेट सीरीज की मेजबानी
खेल

RR vs DC: रियान पराग अब उड़ा देंगे धुर्रा, दुश्मन को कर देंगे धुआं-धुआं... राजस्थान रॉयल्स के खेमे से बड़ी खबर

जयपुर: राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच कुमार संगकारा का मानना है कि यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता ने रियान पराग की अच्छा प्रदर्शन करने की भूख…
RR vs DC: रियान पराग अब उड़ा देंगे धुर्रा, दुश्मन को कर देंगे धुआं-धुआं... राजस्थान रॉयल्स के खेमे से बड़ी खबर
खेल

RR vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के सारे तोप तैयार... सौरव गांगुली ने राजस्थान से 'जंग' से पहले दिया हर अपडेट

जयपुर: दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली ने कहा कि तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्त्जे और ईशांत शर्मा ने गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मुकाबले से…
RR vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के सारे तोप तैयार... सौरव गांगुली ने राजस्थान से 'जंग' से पहले दिया हर अपडेट
खेल

IPL 2024: आज तो नाक की लड़ाई है, संजू सैमसन के लिए इज्जत की बात, बाजार में ऋषभ पंत की भी साख

जयपुर: दिल्ली कैपिटल्स आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल सीजन की पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी तो सभी की नजरें एक बार फिर कप्तान ऋषभ पंत पर टिकी…
IPL 2024: आज तो नाक की लड़ाई है, संजू सैमसन के लिए इज्जत की बात, बाजार में ऋषभ पंत की भी साख
खेल

WPL की ओपनिंग सेरेमनी में 6 बॉलीवुड एक्टर्स की परफॉर्मेंस

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के सीजन-2 की ओपनिंग सेरेमनी में शुक्रवार को बॉलीवुड स्टार्स की परफॉर्मेंस देखने को मिली। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में करीब 45 मिनट चली सेरेमनी…
WPL की ओपनिंग सेरेमनी में 6 बॉलीवुड एक्टर्स की परफॉर्मेंस
खेल

नीरज चोपड़ा बने TOISA स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर, खेल के दिग्गज सितारों से सजी नवाबी नगरी

नई दिल्ली: लखनऊ में शुक्रवार को एक शानदार समारोह में, टाइम्स ऑफ इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2023 ने विभिन्न खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और उपलब्धियों का जश्न मनाया। ऐतिहासिक…
नीरज चोपड़ा बने TOISA स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर, खेल के दिग्गज सितारों से सजी नवाबी नगरी
खेल

एक गेंद पर चाहिए थे 5 रन, मुंबई इंडियंस ने छक्के से दिल्ली कैपिटल्स पर हासिल की रोमांचक जीत

बैंगलोर: मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का पहला मुकाबला जीत लिया है। बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन ने दिल्ली कैपिटल्स…
एक गेंद पर चाहिए थे 5 रन, मुंबई इंडियंस ने छक्के से दिल्ली कैपिटल्स पर हासिल की रोमांचक जीत
खेल

पाकिस्तान सुपर लीग का पॉइंट्स टेबल, देखें कौन-सी टीम कहा है

नई दिल्ली: बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) खत्म होने से पहले ही पाकिस्तान सुपर लीग का आगाज हो चुका है। टूर्नामेंट 17 फरवरी, 2024 को शुरू हुआ, जबकि खिताबी मैच 18 मार्च…
पाकिस्तान सुपर लीग का पॉइंट्स टेबल, देखें कौन-सी टीम कहा है
खेल

भारतीय महिला हॉकी टीम की कोच ने रिजाइन दिया : कहा था भारत में महिलाओं के लिए रहना मुश्किल, यहां कोच-प्लेयर्स के साथ भेदभाव

भारतीय महिला हॉकी टीम की कोच जेनेक शोपमैन ने शुक्रवार को अपनी पोस्ट से रिजाइन दे दिया है। उन्होंने हॉकी इंडिया के प्रेसिडेंट दिलीप तिर्की को इस्तीफा सौंप दिया। उन्हें…
भारतीय महिला हॉकी टीम की कोच ने रिजाइन दिया : कहा था भारत में महिलाओं के लिए रहना मुश्किल, यहां कोच-प्लेयर्स के साथ भेदभाव
खेल