शिक्षक यमुना मिश्रा हुये सेवा निवृत्त
दी गयी भावभीनी विदाई
शाहनगर । नि. प्र./-शाहनगर विकासखन्ङ के माध्यमिक शाला खमतरा में पदस्त उच्च क्षेणी शिक्षक यमुना प्रसाद की शासकीय सेवा पूर्ण होने पर जन शिक्षा केन्द्र रोहनियां के समस्त शिक्षक विकासखन्ङ अधिकारी ऐक्सीलेन्स प्राचार्य सहित गणमान्य नागरिकों एवं छात्र छात्राओ ने भाव भीनी विदाई दी। कार्यक्रम की शुरूआती बेला में शाहनगर सहायक विकासखन्ङ अधिकारी कमल सिंह शाहनगर ऐक्सीलेन्स के प्रभारी प्राचार्य भरत लाल पान्ङे प्राधानअध्यापक ध्यान सिंह सी ए सी शशांक खरे पूर्व प्राधानअध्यापक सुरेश दुबे ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये ततपश्चात उपस्थित आगंतुकों का विद्यालय,स्टाप ने रौली लगाकर माल्यार्पण से स्वागत वंदन किया । तत्पश्चात सभी उपस्थित लोगो ने अपने चहेते शिक्षक यमुना प्रसाद मिश्रा जी को श्री फल शाॅल भेंट कर उपहार प्रदान किये ततपश्चात श्री मिश्रा जी का जन्मोत्सव भी विद्यालय मे केक काटकर मानाया गया जिसमें उनकी जीवन संगनी धर्मपत्नी सहित परिवार भी शामिल रहा । विद्यालय की छात्र छात्राओ में रागनी सिंह राठौर , राधिका राय प्राची राय नंदनी चौधरी स्वागत गीत का सुन्दर नायट मंचन किया जिसने उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया तत्पश्चात शिक्षक श्याम दास शुक्ला ने स्वरचित विदाई कविता सुनाई जिससे श्रवण कर उपस्थित जन समुदाय की आंखे नम हो गयीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुये शाहनगर सहायक बिकासखंङ अधिकारी श्री कमल सिंह ने कहा की यमुना प्रसाद मिश्रा जी ने सदैव शिक्षा विभाग के लिये एक आदर्श शिक्षक के रूप मे जाने जाते रहे है। वहीं एक्सीलेंस प्राचार्य श्री भरत लाल पान्ङे ने कहा की यमुना प्रासाद मिश्रा जी सदेव समय के पाबंद थे उन्होने सदैव समय को ही महत्व दिया है ।समय से विद्यालय पहुचने मे अग्रणी रहे है । शासकीय माध्यमिक शाला खमतरा के प्रधान अध्यापक श्री ध्यान सिंह ने कहा की हमे गर्व था ऐसे सहपाठी पर जिनका शाला के कार्यों पर समय से प्रत्येक कार्य अपनी पुर्ण जिम्मेदारी निभाते हुये समय पर पूर्ण किया है । शासकीय माध्यमिक शाला के पूर्व प्राधानअध्यापक श्री सुरेश दुबे ने चहेते शिक्षक यमुना प्रसाद मिश्रा के बारे में बताया की मिश्रा जी कुशल व्यक्तित्व के धनी है । जो सदैव समय पाबंद कर्म एवं धर्म के प्रतिलगन शील एवं हंसमुख स्वभाव के धनी है। जिन्होने खमतरा स्कूल में 44 साल का लंबा समय निकाल दिया जो सदैव निर्विवाद रहे शिक्षा जगत के लिये एक गौरवशाली समय है मेरे साथ 22साल का साथ रहा पता ही नहीं चला कब 22साल निकल गये कार्यक्रम के समापन पर सेवा निवॄत उच्च क्षेणी शिक्षक यमुना प्रसाद ने सभी को संबोधित करते हुये बताया की व्यक्ति को चाहिये की ईश्वर एवं प्रक्रति के प्रति आप समर्पित रहे। जिन कार्यों का आप निर्वहन कर रहे हैं चाहे नौकरी हो व्यवसाय हो या मजदूरी पूरी ईमानदारी के प्रति अपने कार्यों के प्रति लगनशील रहे निश्चित ही ईश्वर एवं प्रक्रति आप का साथ देगी श्री सुरेश दुबे जी मेरे बङे भाई के समान रहे है । जिनके मार्गदर्शन पर मेने अधिकतर समय गुजारा है। और उन्ही के बताये हुये मार्ग पर आज तक चलता रहा हूं ।कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक सहदेव पाठक ने किया इस अवसर पर विद्यालय स्टाप में राजेश कुमार राठौर श्री मति सुनीत खरे ,श्री मति सुधा देवी सिंह श्री मती राजेश्वरी सोनी श्री मति समीम बानो कुमारी पुजा तिवारी कुमारी प्रसिद्धी कस्तवार सहित विद्यालय की छात्र छात्रायें शामिल रहे ।