अमेरिका में चोरी इंग्लैंड टीम के ट्रेनिंग इक्विपमेंट, डोनाल्ड ट्रंप के देश की भारी बेइज्जती
Updated on
13-06-2026
नई दिल्ली: अपने दूसरे फीफा विश्व कप की तलाश में लगी इंग्लैंड की टीम अमेरिका में है। टीम के सामने अपने पहले मुकाबले से पूर्व बड़ी परेशानी आ गई है। हेरी केन की कप्तानी वाली टीम का सामान चोरी हो गया है। शनिवार को टीम के कैनसस सिटी पहुंचने से पहले उसके कुछ ट्रेनिंग के सामान चोरी हुए। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक टीम का सामान कैनसस सिटी स्थिति उनके ट्रेनिंग बेस पर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान वाहनों में चोरी हो गई।चोरी हुए इक्विपमेंट में खिलाड़ियों के स्टड्स के साथ ही फुटबॉल थे। इसका इस्तेमाल खिलाड़ी ट्रेनिंग में करते थे। इसके साथ ही कई और जरूरी सामान भी थे। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले फ्लोरिडा में टीम का ट्रेनिंग कैंप लगा था। वहां से इंग्लैंड के मुख्य कोच थॉमस ट्यूशेल और उनकी टीम शनिवार दोपहर कैनसस सिटी पहुंचने वाली थी। इससे पहले ही सारा ट्रेनिंग सामान वहां पहुंचना था।
अन्य महत्वपुर्ण खबरें