बांग्लादेश की चीन से बढ़ती नजदीकियों से खुश हुआ ड्रैगन, ग्लोबल टाइम्स ने भारत पर साधा निशाना

Updated on 22-06-2026
बीजिंग: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान फरवरी में पदभार संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर रवाना होने वाले हैं। इस बार वे पुरानी पंरपराओं को तोड़ते हुए अपनी पहली विदेश यात्रा में मलेशिया जाएंगे। इसके बाद तारिक रहमान का चीन दौरा भी प्रस्तावित है। इससे पहले बांग्लादेश के प्रधानमंत्री अपने पहले विदेश दौरे के रूप में भारत को चुनते थे, लेकिन तारिक रहमान ने उस परंपरा को बदल दिया है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि तारिक रहमान भारत से ज्यादा चीन के साथ संबंधों को महत्व दे रहे हैं। हालांकि, चीनी मीडिया इस मुद्दे को लेकर भारत पर हमलावर है।

भारत-बांग्लादेश संबंधों पर क्या बोला चीन?


चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने तारिक रहमान के चीन दौरे को लेकर भारतीय मीडिया और विशेषज्ञों की आलोचना की है। उसका कहना है कि भारतीय मीडिया और विशेषज्ञों को हर चीज को दुश्मनी के चश्मे से नहीं देखना चाहिए। सिंघुआ यूनिवर्सिटी के नेशनल स्ट्रैटेजी इंस्टीट्यूट के रिसर्च डिपार्टमेंट के डायरेक्टर कियान फेंग ने ग्लोबल टाइम्स से कहा कि भारतीय मीडिया का इस दौरे पर बारीकी से ध्यान देना भारत-बांग्लादेश संबंधों के बदलते स्वरूप को दर्शाता है। लंबे समय से भारत बांग्लादेश का सबसे महत्वपूर्ण पड़ोसी रहा है और दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में करीबी सहयोग रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें