गुजरात में खड़े होने से पहले आई पंजाब बचाने की चुनौती? अब क्या करेंगे अरविंद केजरीवाल

Updated on 24-04-2026
चंडीगढ़: दिल्ली में सरकार बनाकर देशभर में विस्तार को निकली आम आदमी पार्टी को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। राज्य में पार्टी के दो तिहाई सांसदाें ने बीजेपी में विलय का पत्र उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन को पत्र सौंपा है। दिल्ली में राघव चड्ढा के साथ पार्टी के सांसद अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने प्रेस कांफेंस भी की। पार्टी को यह झटका ऐसे वक्त पर लगा है जब पार्टी गुजरात में खड़े होकर बीजेपी को चुनौती देने की कोशिश में जुटी थी। इस झटके के बाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है कि वह अब क्या करेंगे? जब आप के सात सांसदों के पार्टी छोड़ने की सूचना सामने आई तो उस वक्त मनीष सिसोदिया गुजरात सौराष्ट्र में चुनाव प्रचार कर रहे थे।


अब 'मिशन गुजरात' का क्या होगा?


दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने के बाद आम आदमी पार्टी ने सूरत में 27 पार्षद को जिताकर माहौल बनाया था। इसके बाद आम आदमी पार्टी 2022 के चुनावों में बड़ी जीत हासिल की थी। पार्टी क 92 सीटें मिली थीं। 2017 के चुनावों आप ने 20 सीटें जीकर सबसे बड़ी पार्टी न गई थी। अब ऐसे में जब पार्टी पंजाब में सत्ता बचाने के साथ गुजरात में बीजेपी को चुनौती देने की रणनीति पर काम कर रही थी तब पार्टी को बड़ा झटका लगा है। इसमें संदीप पाठक का जाना काफी अहम है। वह गुजरात के मोर्चे पर काम कर चुके हैं। पंजाब की जीत में भी उनकी भूमिका काफी अहम मानी गई थी। केजरीवाल ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में लिखा है कि बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धोखा। सवाल खड़ा हो रहा है केजरीवाल पंजाब बचाएंगे या फिर गुजरात में बीजेपी से लड़ेंगे क्योंकि गुजरात में स्थानीय निकाय के चुनावों में पार्टी ने पूरी ताकत झोंकी हुई है। इन्हें 2027 का सेमीफाइनल माना जा रहा है।

सुबह दी थी गुड न्यूज, शाम होने से पहले टूटी पार्टी


अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार की सुबह गुड न्यूज साझा की थी। उन्होंने एक्स पर लिखा था कि पिछले दिनों केंद्र सरकार ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक होने के नाते कोर्ट के आदेश पर मुझे घर आवंटित किया था। अपने परिवार के साथ मैं अब उस घर में शिफ्ट हो गया हूं। केजरीवाल ने यह पोस्ट दोपहर सवा 12 बजे की थी। इसके करीब तीन घंटे के अंतराल के बाद पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने की सूचना सामने आ गई। इसमें छह पंजाब और एक दिल्ली से राज्यसभा सदस्य हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

नागपुर में रेडियोएक्टिव खतरे की धमकी वाली चिट्‌ठी मिली,अलर्ट

नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
नागपुर में रेडियोएक्टिव खतरे की धमकी वाली चिट्‌ठी मिली,अलर्ट
देश

ममता ने कहा-किसी भी हाल में EVM लूटने नहीं देंगे

नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
ममता ने कहा-किसी भी हाल में EVM लूटने नहीं देंगे
देश

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग, 6 जिंदा जले

अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग, 6 जिंदा जले
देश

बंगाल चुनावों के नतीजों से पहले गुजरात में लांच हुई झालमुड़ी, गुजराती बिजनेसमैन चंदूभाई ने मौके पर मारा चौका

अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
बंगाल चुनावों के नतीजों से पहले गुजरात में लांच हुई झालमुड़ी, गुजराती बिजनेसमैन चंदूभाई ने मौके पर मारा चौका
देश

उत्तराखंड के मुद्दों पर खुलकर बोले त्रिवेंद्र सिंह रावत

देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
उत्तराखंड के मुद्दों पर खुलकर बोले त्रिवेंद्र सिंह रावत
देश

राष्ट्रपति मुर्मू शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान पहुंचीं:शहर में रोका ट्रैफिक, जनता परेशान

शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
राष्ट्रपति मुर्मू शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान पहुंचीं:शहर में रोका ट्रैफिक, जनता परेशान
देश

अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला:अब शाम 6 से 6:30 बजे तक होगी, आज से नई टाइमिंग लागू; हजारों लोग पहुंचते हैं

अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला:अब शाम 6 से 6:30 बजे तक होगी, आज से नई टाइमिंग लागू; हजारों लोग पहुंचते हैं
देश

शादी के 3 दिन बाद मिंशु ने जहर खाकर दे दी जान, दूल्‍हन की हाथ की मेहंदी छूटी नहीं और उजड़ गई मांग

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
शादी के 3 दिन बाद मिंशु ने जहर खाकर दे दी जान, दूल्‍हन की हाथ की मेहंदी छूटी नहीं और उजड़ गई मांग
देश

व्हाट्सएप DP पर चेयरमैन का चेहरा और 5.30 करोड़ पार, जयपुर में ठगी का ये नया ट्रेंड देखा क्या?

जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
व्हाट्सएप DP पर चेयरमैन का चेहरा और 5.30 करोड़ पार, जयपुर में ठगी का ये नया ट्रेंड देखा क्या?
देश