रायपुर, 30 मई 2026। राज्य लेखा परीक्षा विभाग के सेवानिवृत्त सहायक संपरीक्षक एवं क्षेत्र में रामायण टीका वाचन के लिए "रामायणी" के नाम से प्रसिद्ध शारदा दास मानिकपुरी का 28 मई को 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
जानकारी के अनुसार, शारदा दास मानिकपुरी हाल ही में 10 दिवसीय दार्जिलिंग, नेपाल और कोलकाता प्रवास से 24 मई को अपने गृह ग्राम भखारा लौटे थे। लौटने के बाद से उन्हें खांसी की शिकायत थी। 28 मई की सुबह अचानक सीने में दर्द होने पर गांव के पारिवारिक चिकित्सक डॉ. किरण से प्राथमिक उपचार कराया गया। दवा और इंजेक्शन से कुछ समय के लिए राहत मिली, लेकिन दर्द बढ़ने पर उन्हें धमतरी ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उनका निधन हो गया।