सीएम मोहन यादव ने किया 'माटी गणेश-सिद्ध गणेश' अभियान का शुभारंभ, प्रदेश भर में स्थापित होंगी 10 लाख प्रतिमाएं

Updated on 05-09-2026
 भोपाल। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद एवं नर्मदा समग्र के संयुक्त तत्वावधान में माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान का शुभारंभ किया। साथ ही अभियान की संकल्पना पर केंद्रित पोस्टर का विमोचन भी किया। इस अभियान में पर्यावरण हितैषी संस्थान नर्मदा समग्र द्वारा प्रदेश के सभी 313 विकासखंड में परिषद के नेटवर्क से जुड़ी नवांकुर सखियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

मिट्टी के 10 लाख गणेश होंगे स्थापित

जो अपने अपने ग्रामों में स्थानीय महिलाओं को प्रेरित-प्रशिक्षित कर मिट्टी के 10 लाख गणेश की घर-घर स्थापना करवाएंगी। अभियान का लक्ष्य 10 लाख गणेश जी की प्रतिमाओं के निर्माण कर 25 लाख लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें