चेन्नई सुपर किंग्स में बदलाव का दौर जारी, आईपीएल 2027 से पहले सपोर्ट स्टाफ से एक और बड़े नाम की छुट्टी
Updated on
10-10-2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के सपोर्ट स्टाफ में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। पिछले सीजन के बाद स्टीफन फ्लेमिंग ने हेड कोच पद छोड़ दिया था। उन्होंने 18 साल तक यह जिम्मेदारी संभाली थी। उनकी जगह पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को सीएसके के हेड कोच की जिम्मेदारी मिली है। एरिक सिमंस की जगह मोहित शर्मा टीम के नए गेंदबाजी कोच बन चुके हैं।सीएसके ने माइकल हसी को हटाया
अब सीएसके ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज माइकल हसी को कोचिंग स्टाफ से हटा दिया गया है। हसी पिछले आठ साल से टीम के बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक फ्रेंचाइजी ने हसी को अपने फैसले की आधिकारिक जानकारी दे दी है। हालांकि, सीएसके से विदाई के बावजूद आईपीएल में उनका सफर खत्म होने की संभावना कम है। खबरों के मुताबिक वह दूसरी टीमों के संपर्क में हैं।फील्डिंग कोच का भविष्य भी अधर में
सीएसके के फील्डिंग कोच जेम्स फोस्टर का भविष्य भी फिलहाल तय नहीं है। उनके कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाने का फैसला अभी टाल दिया गया है। आईपीएल के पिछले सीजन से पहले ही वह फील्डिंग कोच बनाए गए थे। क्रिकबज की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने 2023 के बाद आईपीएल का खिताब नहीं जीता है।
सीएसके के लिए खेल चुके हसी
माइकल हसी 2008 में पहली बार सीएसके के साथ खिलाड़ी के तौर पर जुड़े थे। 2009 का सीजन छोड़ने के बाद उन्होंने 2010 से 2013 तक लगातार टीम का हिस्सा रहे। इस दौरान ऑरेंज कैप भी जीता। इसके बाद 2014 में वह मुंबई इंडियंस के लिए खेले और 2015 में सीएसके में लौट आए। हसी ने सीएसके के लिए 64 मैच खेले औऱ करीब 41 की औसत और 123 की स्ट्राइक रेट से 2213 रन बनाए।
अन्य महत्वपुर्ण खबरें