एमपी में एक राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव:मुरुगन के इस्तीफे से खाली हुई है सीट, 26 अक्टूबर को जारी होगी अधिसूचना

Updated on 22-10-2026

केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे से मध्यप्रदेश में खाली हुई राज्यसभा सीट पर उपचुनाव होगा। भारत निर्वाचन आयोग ने गुरुवार (22 अक्टूबर 2026 को) चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया। इस सीट पर 12 नवंबर को मतदान होगा और इसी दिन शाम 5 बजे मतगणना की जाएगी। मुरुगन का राज्यसभा कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 तक था।

16 नवंबर तक पूरी होगी चुनाव प्रक्रिया

निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, 26 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 2 नवंबर तय की गई है। 3 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि उम्मीदवार 5 नवंबर तक नाम वापस ले सकेंगे।

मुरुगन कब सांसद बने, कब दिया इस्तीफा?

  • पहली बार सांसद: सितंबर 2021 में तमिलनाडु से राज्यसभा पहुंचे।
  • दूसरी बार सांसद: 3 अप्रैल 2024 को मध्यप्रदेश से राज्यसभा सदस्य बने।
  • कार्यकाल: 2 अप्रैल 2030 तक था।
  • इस्तीफा: 14 अक्टूबर 2026 से राज्यसभा की सदस्यता समाप्त हुई। उन्होंने केंद्रीय मंत्री पद से भी इस्तीफा दिया, जिसे स्वीकार कर लिया गया।

मध्यप्रदेश में राज्यसभा की कितनी सीटें?

  • कुल सीटें: 11, अब एक रिक्त
  • भाजपा: 7 सांसद
  • कांग्रेस: 3 सांसद
  • रिक्त सीट: 1

एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद भाजपा की एक राज्यसभा सीट रिक्त हुई है। उनके इस्तीफे से पहले मध्यप्रदेश से भाजपा के 8 और कांग्रेस के 3 राज्यसभा सांसद थे।

चुनाव जीतने के लिए कितने विधायकों का समर्थन चाहिए?

230 सदस्यीय विधानसभा में एक सीट जीतने के लिए 116 मतों का कोटा। मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल 230 सदस्य हैं। यदि सभी विधायक मतदान करें और कोई मत अवैध न हो, तो एक राज्यसभा सीट के चुनाव में जीत के लिए आवश्यक मतों का कोटा 116 होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें