आशा भोसले को यादकर कलप कर रोईं अरुणा ईरानी, कहा- लता दीदी ने जो गाने छोड़े, उन्‍हें गाकर पहचान बनाई

Updated on 16-04-2026
लेजेंड्री प्लेबैक सिंगर आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रही। 12 अप्रैल, 2026 को 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका निधन हो गया। उन्हें खोने का दर्द यूं तो हर कोई महसूस कर रहा है लेकिन उनलोगों के लिए ये पीड़ा असहनीय हो रही जिन्होंने उनके साथ करीब से वक्त बिताया, जो उन्हें अंदर तक जानते थे। ऐसा ही एक नाम अरुणा ईरानी का है, जो आशा भोसले और उनके दुखों को याद करते हुए कलप कर रो पड़ीं।

अरुणा ईरानी ने ईटाइम्स से उनके बारे में बहुत ही भारी मन से बातें कीं। आशा भोसले के गुजर जाने से दुखी अरुणा ने हिम्मत जुटाकर बहुत ही भावुक करने वाली कुछ बातें बताईं।

अरुणा ईरानी बोलीं- पर्सनल लाइफ में इतना दर्द होने के बावजूद वो सबसे खुश रहतीं

यकीनन सिंगर की कमी बहुत खलेगी और उनके सदाबहार गीतों के जरिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। एक्ट्रेस ने सिंगर से जुड़ी अपनी कुछ बेहद पर्सनल यादों को शेयर करते हुए कहा, 'आशा भोसले का निधन संगीत जगत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। मैं उन्हें पर्सनली जानती थी। हम मिलते थे, बातें करते थे और एक-दूसरे से सब कुछ शेयर करते थे। मैं उनके बारे में सिर्फ एक ही बात कह सकती हूं कि अपनी पर्सनल लाइफ में इतना दर्द होने के बावजूद, वह ऐसे व्यवहार करती थीं जैसे वो इस धरती पर सबसे खुश इंसान हों। उनसे ज्यादा खुश इंसान इस दुनिया में है ही नहीं। वह सबसे बहुत ही गर्मजोशी से मिलतीं और लोगों को ग्रीट करती थीं।'

'मैं कहूंगी कि लता दीदी ने जो गाने नहीं गाए, उन्हें आशा ताई ने गाने की कोशिश की'

उन्होंने कहा कि उनकी सिंगिंग के बारे में बात करते समय शब्द कम पड़ जाते हैं। उन्होंने अलग-अलग रेंज और स्टाइल में हर तरह के गाने गाए। उन्होंने कहा, 'दरअसल, मैं कहूंगी कि लता दीदी ने जो गाने नहीं गाए, उन्हें आशा ताई ने गाने की कोशिश की और उनमें महारत हासिल की। उनके ग़ज़ल, भक्ति गीत, कैबरे और वो सभी जोशीले और मजेदार गाने सुनिए, वे सभी अद्भुत हैं।'

अपने गानों में जो अंदाज और खूबसूरती डाली, वो बेमिसाल थी

अरुणा ईरानी ने उनके बारे में और बातें करते हुए कहा, 'मुझे दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म से काजोल का गाना जरा सा झूम लूं मैं और मेरी फिल्म कारवां से दाइया ये मैं कहां आ फंसी बहुत पसंद था। उन्होंने अपने गानों में जो अंदाज और खूबसूरती डाली, वो बेमिसाल थी। उनकी आत्मा को शांति मिले और वो जहां भी हों, उन्हें सारी खुशियां मिले।' इतना कहते हुए उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

आशा भोसले की आवाज में अरुणा ईरानी को कई यादगार गाने

आशा भोसले की आवाज में अरुणा ईरानी को कई यादगार गाने मिले हैं। ऐसे ही कुछ बेहतरीन गानों में 'अब जो मिले है तो' ( कारवां , 1971), अरुणा ईरानी और जीतेंद्र के साथ, 'ये मेरा जादू' (फकीरा , 1976), फिल्म 'दिल दीवाना से' 'मुझको मोहब्बत में', जो 1974 में रिलीज हुई थी, 'बेकसूर' से 'ऐसा जी कोई आता' (1980), 'एहसान' शामिल हैं।

12,000 से अधिक गीतों को अपनी आवाज दी

संगीत की दुनिया में आशा भोसले के गीतों ने दशकों तक लोगों के दिलों को छुआ। उन्होंने में 12,000 से अधिक गीतों को अपनी आवाज दी। आशा ताई का अंतिम संस्कार 13 अप्रैल को दादर के शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। कई हस्तियां महान गायिका को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए उपस्थित थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

करण वाही ने छोड़ा नॉनवेज और पहनी तुलसी माला, बताया प्रेमानंद महाराज के वीडियो देख बदल गई जिंदगी

टीवी एक्टर करण वाही एक वक्त पर अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी चर्चे में रहते थे। उनके शोज फैंस के पसंदीदा बन गए थे। लेकिन धीरे-धीरे करण ने खुद को…
करण वाही ने छोड़ा नॉनवेज और पहनी तुलसी माला, बताया प्रेमानंद महाराज के वीडियो देख बदल गई जिंदगी
मनोरंजन

KGF 3 कब होगी रिलीज? यश ने दिया अपडेट और बताया किस चीज का है इंतजार, 2025 में आने वाली थी फिल्म

कन्नड़ फिल्म स्टार यश KGF से पैन इंडिया स्टार बने थे और अब वह नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रावण के किरदार में नजर आएंगे। यह दिवाली पर रिलीज होगी।…
KGF 3 कब होगी रिलीज? यश ने दिया अपडेट और बताया किस चीज का है इंतजार, 2025 में आने वाली थी फिल्म
मनोरंजन

शाहरुख खान के EX बॉडीगार्ड यूसुफ बोले- अजमेर दरगाह में धक्का-मुक्की के बीच हमने उन्हें पकड़ रखा था, वो शांत थे

साल 2011 में, अजमेर शरीफ दरगाह की यात्रा के दौरान शाहरुख खान एक घटना में फंस गए थे, जिसमें लाठीचार्ज तक स्थिति बिगड़ गई थी। कई साल बाद, उस घटना…
शाहरुख खान के EX बॉडीगार्ड यूसुफ बोले- अजमेर दरगाह में धक्का-मुक्की के बीच हमने उन्हें पकड़ रखा था, वो शांत थे
मनोरंजन

'मेरे पास मरने के अलावा कोई चारा नहीं', प्रोड्यूसर मुरली का भावुक वीडियो, धोखा देने का लगाया आरोप

मलयालम फिल्‍मों के प्रोड्यूसर और बिजनसमैन मुरली कुन्नुमपुराथ को मॉलीवुड में 'वेल्‍लम' जैसी फिल्‍म के लिए जाना जाता है। जयसूर्या स्‍टारर इस फ‍िल्म ने साल 2021 में खूब सुर्ख‍ियां बटोरी…
'मेरे पास मरने के अलावा कोई चारा नहीं', प्रोड्यूसर मुरली का भावुक वीडियो, धोखा देने का लगाया आरोप
मनोरंजन

राकेश बेदी बेटी को गिफ्ट करेंगे रेंज रोवर, बताया आदित्य धर संग नहीं करना चाहते थे काम, रितिका ने मनाया

'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की बंपर सक्सेस से सिर्फ रणवीर सिंह या आदित्य धर को ही नहीं, बल्कि इसके अन्य कलाकारों को भी खूब फायदा हुआ है और वाहवाही मिल…
राकेश बेदी बेटी को गिफ्ट करेंगे रेंज रोवर, बताया आदित्य धर संग नहीं करना चाहते थे काम, रितिका ने मनाया
मनोरंजन

'जाओ डूब मरो', सारा खान को हिंदू से शादी पर मुसलमानों ने दी दुहाई, सुनील लहरी की बहू ने जमकर धोया

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने दिसंबर 2025 में 'लक्ष्मण' सुनील लहरी के बेटे और एक्टर कृष पाठक से शादी की थी। दोनों ने हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी…
'जाओ डूब मरो', सारा खान को हिंदू से शादी पर मुसलमानों ने दी दुहाई, सुनील लहरी की बहू ने जमकर धोया
मनोरंजन

'सैयारा' फेम अनीत पड्डा के दादा का निधन, भूल चुके थे पोती का भी नाम, लिखा दिल कचोटने वाला पोस्ट

'सैयारा' से रातोंरात स्टार बनीं अनीत पड्डा के दादा का निधन हो गया है और इस वक्त वह बहुत दुख में हैं। उनके घर में मातम पसर गया है। अनीत…
'सैयारा' फेम अनीत पड्डा के दादा का निधन, भूल चुके थे पोती का भी नाम, लिखा दिल कचोटने वाला पोस्ट
मनोरंजन

'मैंने सबसे नाता तोड़ लिया', रुबीना दिलैक बोलीं- प्रेग्‍नेंसी में करीबियों ने दिया दगा, कोई साथ नहीं था

टीवी की 'छोटी बहू' रुबीना दिलैक उन सेलेब्‍स में से हैं, जो अपनी भावनाओं को जाहिर करने में जरा भी गुरेज नहीं करतीं। उनकी यही बेबाकी उनके फैंस को पसंद…
'मैंने सबसे नाता तोड़ लिया', रुबीना दिलैक बोलीं- प्रेग्‍नेंसी में करीबियों ने दिया दगा, कोई साथ नहीं था
मनोरंजन

सलमान की 'चोरी-चोरी चुपके-चुपके' में लगा था अंडरवर्ल्ड का पैसा! RGV ने बताया कहां-कैसे हुई थी गड़बड़

अब्बास-मुस्तन के डायरेक्शन में बनी सलमान खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी की 2001 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' को अक्सर बॉलीवुड में सरोगेसी के शुरुआती दौर…
सलमान की 'चोरी-चोरी चुपके-चुपके' में लगा था अंडरवर्ल्ड का पैसा! RGV ने बताया कहां-कैसे हुई थी गड़बड़
मनोरंजन