जेल में 7 दिन अनशन के बाद अमित भटनागर भर्ती:प्रशासन ने गंभीर स्थिति बताते हुए रीवा भेजा; ग्रामीण बोले-आंदोलन को दबाने का हथकंडा

Updated on 05-10-2026

मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे और पुनर्वास की मांग को लेकर ‘चिता आंदोलन’ सोमवार को 24वें दिन भी जारी है। आंदोलन में शामिल जनअधिकार कार्यकर्ता अमित भटनागर को पन्ना जेल में 7 दिन के आमरण अनशन के बाद रीवा के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन के मुताबिक उन्हें बिगड़ते स्वास्थ्य के कारण इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि भटनागर ने इसे अनशन खत्म कराने की कोशिश बताया है।

प्रशासन सोचता है कि जगह बदलने से आंदोलन खत्म हो जाएगा, तो यह उसकी गलतफहमी है। यह अस्पताल में जबरन भर्ती करवा कर अनशन तुड़वाने की साजिश है। जब तक मझगांय डैम से प्रभावित एक-एक आदिवासी परिवार, महिला और किसान को उनका पूरा मुआवजा और पुनर्वास का हक नहीं मिल जाता, तब तक अस्पताल के बेड से भी मेरा आमरण अनशन जारी रहेगा।

QuoteImage

भटनागर ने अस्पताल में भर्ती किए जाने को लेकर प्रशासन पर अनशन तुड़वाने की कोशिश का आरोप लगाया है।

अमित भटनागर की गिरफ्तारी से गहराया आंदोलन

जय किसान संघ ने बताया कि प्रशासन का दावा है कि भटनागर के बिगड़ते स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए रीवा भेजा गया है, जबकि भटनागर का कहना है कि वे पूरी तरह स्वस्थ हैं और प्रशासन आंदोलन का दबाव कम करने के लिए यह हथकंडे अपना रहा है। अमित भटनागर की गिरफ्तारी और फिर अस्पताल शिफ्ट किए जाने के बाद से पूरे क्षेत्र में जनआक्रोश और गहरा गया है।

ग्रामीण बोले- जब तक समाधान नहीं तब तक धरना जारी रहेगा

आंदोलन के 24वें दिन मझगांय डैम स्थल पर प्रभावित ग्रामीणों का धरना और प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आंदोलन के प्रमुख नेताओं की गिरफ्तारी और भटनागर को अस्पताल भेजे जाने से उनकी मांगों को लेकर संघर्ष कमजोर नहीं होगा।

​ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि ​जेल में बंद आंदोलन के प्रमुख चेहरे अमित भटनागर, दिव्या अहिरवार, हिसाबी राजपूत समेत सभी गिरफ्तार ग्रामीणों को तत्काल रिहा किया जाए। साथ ही प्रभावित परिवारों को पूर्व घोषित राशि के अनुसार मुआवजा देने और पुनर्वास के अधिकार सुनिश्चित करने की भी मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन की टीम से मौके पर पहुंचकर बातचीत करने और मांगों के समाधान की भी मांग की।

चिता आंदोलन के 16वें दिन रविवार-सोमवार की रात प्रदर्शन स्थल पर पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि आधी रात को सत्याग्रहियों के साथ….



अन्य महत्वपुर्ण खबरें