चमगादड़ों के बीच अक्षय कुमार पेड़ से उल्टा लटके मिले, 'भूत बंगला' के टीजर के लिए कर रहे इतने जतन!

Updated on 11-03-2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। हालांकि, इस वक्त फैन्स को फिल्म के टीजर का इंतजार है लेकिन इससे पहले अक्षय कुमार ने एक सरप्राइज अपने फैन्स को दिया है। अक्षय ने 'भूत बंगला' का पोस्टर जारी किया है।

अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म का मोशन पोस्टर जारी करते हुए एक फनी कैप्शन भी दिया है। इस पोस्टर में एक पेड़ पर चमगादड़ उल्टा लटका नजर आ रहा है। ठीक उसकी तरह इस पोस्टर में अक्षय कुमार भी नजर आ रहे हैं।

पेड़ से उल्टा लटके दिखे अक्षय कुमार

अक्षय पेड़ से उल्टा लटके हुए हिल-डुल रहे हैं। हालांकि, इन झलकियों में अक्षय मुस्कुराते दिख रहे हैं और उनके गले से लटका पर्स भी उनके चेहरे के करीब दिख रहा है। अक्षय ने इसे शेयर करते हुए लिखा है, 'बस कल भूत बंगला टीजर रिलीज होने का इंतजार कर रहा हूं।'

अक्की और प्रियदर्शन के मैजिकल कॉम्बो का फैन्स को इंतजार

अक्षय के इस पोस्ट पर फैन्स लपक कर पहुंचे। एक ने कहा, 'अक्की और प्रियदर्शन के मैजिकल कॉम्बो का बेसब्री से इंतजार है।' एक अन्य ने कहा, 'कल होगा असली धमाका, हॉरर कॉमेडी का मचेगा तहलका।'

वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव जैसे कलाकार

बताते चलें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव जैसे कई कलाकार भी अहम रोल में हैं। मेकर्स ही नहीं बल्कि फैन्स को भी 'भूत बंगला' से काफी उम्मीदें हैं। लंबे गैप के बाद गोविंदा और प्रियदर्शन की कॉमेडी हॉरर शैली में साथ वापसी हो रही है। 'भूत बंगला' फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

अक्षय कुमार की मजेदार फिल्में

अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्मों की कैटिगरी की बात करें तो 'भूल भुलैया' (2007) सबसे पॉप्युलर रही है, जिसमें उन्होंने डॉ. आदित्य श्रीवास्तव की भूमिका निभाई थी। वहीं अक्षय कुमार की सबसे मजेदार फिल्मों की बात करें तो इनमें 'हेरा फेरी', 'फिर हेरा फेरी', 'गरम मसाला', 'सिंह इज किंग', 'मुझसे शादी करोगी', 'भागम भाग', 'दे दना दन', और 'हाउसफुल' सीरीज वाली फिल्में शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

स्वरा भास्कर की मां और पूर्व JNU प्रोफेसर ने की 'धुरंधर' की आलोचना, इरा भास्कर बोलीं- पाकिस्तान को हिंसक दिखाया

फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
स्वरा भास्कर की मां और पूर्व JNU प्रोफेसर ने की 'धुरंधर' की आलोचना, इरा भास्कर बोलीं- पाकिस्तान को हिंसक दिखाया
मनोरंजन

रश्मिका और कृति से कितना ज्यादा चार्ज कर रहे शाहिद कपूर

शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
रश्मिका और कृति से कितना ज्यादा चार्ज कर रहे शाहिद कपूर
मनोरंजन

प्रियदर्शन ने बताया मैच से पहले उनकी फ्लॉप फिल्म देखते हैं विराट कोहली, बॉक्स ऑफिस पर रही ठप, कमाए 23 करोड़

भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
प्रियदर्शन ने बताया मैच से पहले उनकी फ्लॉप फिल्म देखते हैं विराट कोहली, बॉक्स ऑफिस पर रही ठप, कमाए 23 करोड़
मनोरंजन

'टटीरी' विवाद: बादशाह की हो सकती है गिरफ्तारी, महिला आयोग ने पुलिस को पासपोर्ट जब्त करने का दिया आदेश

सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
'टटीरी' विवाद: बादशाह की हो सकती है गिरफ्तारी, महिला आयोग ने पुलिस को पासपोर्ट जब्त करने का दिया आदेश
मनोरंजन

अनुराग डोभाल की हालत नाजुक, मैनेजर ने बताया डैमेज हो गए फेफड़े, फैंस से की प्रार्थना करने की अपील

अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
अनुराग डोभाल की हालत नाजुक, मैनेजर ने बताया डैमेज हो गए फेफड़े, फैंस से की प्रार्थना करने की अपील
मनोरंजन

करण जौहर को 'कुछ कुछ होता है' के वक्त अंडरवर्ल्ड से मिली थी धमकी, फराह ने बताया- तीनों खान पर था प्रेशर

बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
करण जौहर को 'कुछ कुछ होता है' के वक्त अंडरवर्ल्ड से मिली थी धमकी, फराह ने बताया- तीनों खान पर था प्रेशर
मनोरंजन

फरीदा जलाल: मां-बाप के तलाक के बाद कोर्ट ने भेजा दिया था बोर्डिंग स्कूल, 'धर्म' को लेकर खाई थी कसम

दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
फरीदा जलाल: मां-बाप के तलाक के बाद कोर्ट ने भेजा दिया था बोर्डिंग स्कूल, 'धर्म' को लेकर खाई थी कसम
मनोरंजन

करण कुंद्रा ने कृतिका कामरा से नहीं किया ब्रेकअप, न किया प्रपोज! एक्ट्रेस बोलीं- रिश्ता संभाल नहीं पाए

कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
करण कुंद्रा ने कृतिका कामरा से नहीं किया ब्रेकअप, न किया प्रपोज! एक्ट्रेस बोलीं- रिश्ता संभाल नहीं पाए
मनोरंजन

'जन नायकन' को लगा एक और बड़ा झटका, प्राइम वीडियो ने कैंसिल की 120 करोड़ की OTT डील

एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
'जन नायकन' को लगा एक और बड़ा झटका, प्राइम वीडियो ने कैंसिल की 120 करोड़ की OTT डील
मनोरंजन