भोपाल में प्रशासनिक फेरबदल: टीटी नगर SDM अर्चना शर्मा कलेक्ट्रेट अटैच, दीपक पांडे संभालेंगे प्रभार

Updated on 05-09-2026
भोपाल। प्रशासनिक कार्य-सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने टीटी नगर वृत्त के एसडीएम पद पर बदलाव किया है। डिप्टी कलेक्टर व शहर एसडीएम दीपक पांडे को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ टीटी नगर एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
वहीं, टीटी नगर एसडीएम अर्चना शर्मा को कलेक्ट्रेट कार्यालय में कार्य करने के लिए आदेशित किया गया है। कलेक्टर ने यह आदेश गुरुवार देर रात जारी किया।
दीपक पांडे पहले से शहर वृत्त में एसडीएम की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अब उनके पास टीटी नगर वृत्त का भी प्रभार रहेगा। वहीं, अर्चना शर्मा करीब दो साल से टीटी नगर एसडीएम के रूप में पदस्थ थीं।

स्वास्थ्य कारणों से हुआ फेरबदल

न्यू मार्केट और रोशनपुरा चौराहे पर सीलिंग कार्रवाई के विरोध में बड़ी संख्या में व्यापारी प्रदर्शन कर चुके हैं। यह क्षेत्र टीटी नगर वृत्त में आता है। उस दौरान एसडीएम अर्चना शर्मा मौके पर पहुंची थीं और व्यापारियों से चर्चा कर उनका ज्ञापन लिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें