मेक इन इंडिया के 12 साल पूरे, भारत में आया रिकॉर्ड 843 अरब डॉलर का FDI, PLI से 14.6 लाख रोजगार
Updated on
26-09-2026
नई दिल्ली: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि वित्त वर्ष 2015 से 2026 तक देश में कुल 843 अरब डॉलर का फॉरेन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट (FDI) आया। उन्होंने कहा कि इसमें भी वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक का सबसे ज्यादा 94.53 अरब डॉलर का FDI देश में आया।मेक इन इंडिया अभियान की 12वीं सालगिरह के मौके पर उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'आंकड़ों में उत्साहजनक स्टोरी दिख रही है। वित्त वर्ष 2025-26 में भारत में 94.53 अरब डॉलर का सर्वाधिक सालाना प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आया। वित्त वर्ष 2014-15 से 2025-26 तक कुल 843 अरब डॉलर FDI आया।'ऑस्ट्रेलिया के साथ बातचीत
गोयल ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कॉम्प्रिहेंसिव इकनॉमिक कोऑपरेशन एग्रीमेंट (CEPA) और एक बाइलैटरल इनवेस्टमेंट ट्रीटी पर काम हो रहा है।
ऑस्ट्रेलिया में ICAI की पहली ओशियाना इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस को वर्चुअली संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि दोनों देश एजुकेशन और क्रिटिकल मिनरल्स जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा सकते हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया ने 2022 में इकनॉमिक कोऑपरेशन एंड ट्रेड एग्रीमेंट किया था और अब दोनों देश CEPA के लिए बातचीत कर रहे हैं।
अन्य महत्वपुर्ण खबरें